ETV Bharat / state

राजस्थान में पलटा मौसम: जयपुर में आंधी-बारिश...गिरा पारा, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल

आंधी-बारिश के प्रभाव से चार-पांच दिन अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है. हीट वेव से राहत का अनुमान.

The scene on the streets of Jaipur after the rain
बारिश के बाद जयपुर की सड़कों का नजारा (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 2, 2026 at 5:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लोगों को लू से राहत मिली. हालांकि कई जगह गर्म रात्रि दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम पारा अजमेर में 22.2 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. कहीं-कहीं गर्म रात्रि रही. बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश नागौर में 22 मिमी हुई. राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में गिरावट रही. तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत के आसपास है.

पढ़ें:भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मई में अधिक बारिश होने की संभावना - MORE RAINS IN MAY

जयपुर में तेज बारिश: जयपुर में गुरुवार रात हल्की बारिश हुई. इसके बाद शनिवार दोपहर विभिन्न इलाकों में अचानक पांच से सात मिनट तेज बारिश हुई. इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली. आंधी बारिश के प्रभाव से चार-पांच दिन अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है. हीट वेव से राहत की संभावना है. आगामी दो-तीन दिन दक्षिणी पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री और अधिकांश भागों में 40 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।

यह इलाके तपे: प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 41.1, भीलवाड़ा में 41.8, वनस्थली में 41.7, अलवर में 39.8, जयपुर में 40, पिलानी में 40.6, सीकर में 39.7, कोटा में 42.1, चित्तौड़गढ़ में 42.8,डबोक में 41.1, बाड़मेर में 44.6, पाली में 39.4, जैसलमेर में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसी के साथ जोधपुर में 42.6, फलौदी में 43.8, बीकानेर में 44.2, चूरू में 42.3, श्रीगंगानगर में 40.6, धौलपुर में 40, नागौर में 41.4, हनुमानगढ़ में 37, जालौर में 39.7, सिरोही में 38.2, सवाई माधोपुर में 40, फतेहपुर में 41 और करौली में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पढ़ें:राजस्थान के कुछ भागों में हीट वेव, फलोदी में पारा 44 डिग्री पार, कोटा में हुई बारिश

अगले चार पांच दिन राहत: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार-पांच दिन एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दोपहर बाद मेघगर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.

आज यहां येलो अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिन भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में बारिश की संभावना है. विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया. 2 मई को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल- तिजारा, कोटपूतली- बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पढ़ें:प्रदेश में हीटवेव अलर्ट, तापमान 44 से 46 डिग्री पहुंचा, चित्तौड़गढ़ में सड़कों पर पानी का छिड़काव