ETV Bharat / state

झारखंड में गर्मी पर ब्रेक! तापमान सामान्य से नीचे, आज कैसा रहेगा मौसम, देखें रिपोर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

WEATHER UPDATE IN JHARKHAND
सांकेतिक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 6, 2026 at 12:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः पिछले कई दिनों से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम केंद्र, रांची के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 6 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. खासकर मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

मौसम केंद्र ने यह भी संकेत दिया है कि आज कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Weather Update in Jharkhand
IMD द्वारा जारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट (Etv Bharat)

आने वाले दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान

राज्य में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. 7 से 9 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान भी मेघ गर्जन और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी. अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. 10 और 11 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ मौसम सक्रिय बना रहेगा. हालांकि कुछ इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है.

Weather Update in Jharkhand
IMD द्वारा जारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट (Etv Bharat)

रांची और जमशेदपुर के तापमान का हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा. वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 7.7 डिग्री कम है.

अन्य प्रमुख जिलों में तापमान की स्थिति

डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम रहा. बोकारो में 32.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है. चाईबासा में 32.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम है. जमशेदपुर में भी तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम दर्ज किया गया. साफ है कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर कमजोर पड़ा है. इसलिए 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके इलाके में16.2 डिग्री दर्ज हुआ है.

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बादल, बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन वज्रपात और तेज हवा को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

भीषण गर्मी के कारण भारत में बिजली की अधिकतम मांग 252 GW तक पहुंची, खपत और बढ़ने की संभावना

झारखंड में मौसम का हाल, 29 अप्रैल को कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में मौसम ने फिर ली करवटः ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, पारा में गिरावट