ETV Bharat / state

करनाल में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब, 125 फीट ऊंचे प्राचीन शिव मंदिर में तड़के 4 बजे से लगी कई किलोमीटर लंबी कतारें

करनाल में प्राचीन शिव मंदिर में तड़के 4 बजे से जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है.

MAHASHIVRATRI 2026
प्राचीन शिव मंदिर में विराजमान भगवान भोले शंकर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 15, 2026 at 2:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनालः महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर भक्ति और श्रद्धा में सराबोर नजर आया. सर्राफा बाजार स्थित 125 फीट ऊंचे प्राचीन शिव मंदिर में तड़के चार बजे से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. जलाभिषेक के लिए दो से ढाई किलोमीटर तक लंबी कतारें लगी रहीं और हर कोई अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करता दिखाई दिया.

मंदिर की प्राचीन मान्यता : इस सिद्धपीठ की मान्यता भक्तों के विश्वास को और गहरा करती है. कहा जाता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से लगातार 40 दिन तक जल अर्पित करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यही आस्था दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं को यहां खींच लाती है.

करनाल में महाशिवरात्रि की आस्था का सैलाब (Etv Bharat)

पुजारी का अनुभव और श्रद्धा की परंपरा: मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मण दास पिछले करीब 39 वर्षों से यहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं. उनका कहना है कि "शिवरात्रि और सावन के दौरान मंदिर में विशेष रूप से बहुत भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास इस स्थान को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देते हैं."

MAHASHIVRATRI 2026
प्राचीन शिव मंदिर स्थित शिवलिंग (Etv Bharat)

श्रद्धालु जल चढ़ाते हैं : मंदिर पहुंचे श्रद्धालु अमित भाटिया ने बताया कि "वे वर्षों से यहां आकर जल चढ़ाते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं." उनका मानना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य फल देती है. आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं.

MAHASHIVRATRI 2026
प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें (Etv Bharat)
MAHASHIVRATRI 2026
महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्तों की भीड़ (Etv Bharat)
MAHASHIVRATRI 2026
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ (Etv Bharat)
MAHASHIVRATRI 2026
जलाभिषेक के लिए मंदिर के बाहर भीड़ (Etv Bharat)
MAHASHIVRATRI 2026
दर्शन के कतार में खड़े भक्त (Etv Bharat)
ये भी पढ़ें-पंचकूला के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ ने पांडवों को दिए थे दर्शन!, 500 साल पुराने मंदिर में आज भी दिखते हैं नाग-नागिन!