ETV Bharat / state

कानपुर में बारिश के बाद जलभराव; नगर निगम मुख्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि कंट्रोल रूम तीन अलग-अलग शिफ्टों में संचालित रहेगा.

कानपुर में बारिश के बाद जलभराव
कानपुर में बारिश के बाद जलभराव (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 4, 2026 at 7:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : शहर में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश हुई थी. जिसके बाद वीआईपी रोड, ग्वालटोली, पीरोड में गंभीर जलभराव की समस्या हो गई. यही तस्वीर गोविंद नगर स्थित चावला मार्केट चौराहा और पनकी के तमाम क्षेत्रों से सामने आई थी. सुबह सात बजे हुई बारिश की समस्या से निजात न मिलने पर लोगों ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अपना गुस्सा जताया था. जिसके बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को इस मामले पर पत्रकारों से वार्ता की.

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने दी जानकारी. (Video credit: ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि किसी को ये अंदाजा नहीं था कि एक दिन में कुछ घंटों के अंदर ही इतनी अधिक बारिश हो जाएगी. उन्होंने कहा कि 80 स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही और हमारे नगर निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम के अंदर 70 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से आठ का फौरन निस्तारण कराया गया था. उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कहीं दो तो कहीं चार घंटे में जलभराव को खत्म कराया गया. अब आगे ऐसी दिक्कतें न हों, इसके लिए हम नए सिरे से तैयारी कर रहे हैं.

"24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव, हेल्पलाइन नंबर भी जारी" : नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि बारिश के सीजन में नगर निगम मुख्यालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम तीन अलग-अलग शिफ्टों में संचालित रहेगा. इसके साथ ही आमजन जलभराव, सीवर, टूटी सड़कों समेत अन्य समस्याएं नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 05122526004, 05122526005, 8601801104 पर बता सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि हम बहुत कम रिस्पांस टाइम में समस्याओं का समाधान कराएंगे.


शहर में शुक्रवार को बारिश के बाद शहर के सीसामऊ, रफाका समेत अन्य बड़े नालों के साथ-साथ छोटे नाले भी ओवरफ्लो हो गये. लोगों का कहना था कि इस साल नगर निगम की ओर से नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये की मोटी राशि फूंक दी गई. बावजूद इसके स्थिति बद से बदतर रही. पहली बारिश में ही नाला सफाई की पोल खुल गई. अभी तो पूरा बारिश का सीजन बाकी है.

यह भी पढ़ें : यूपी में ठिठका मानसून, सोनभद्र समेत सिर्फ 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब कब पकड़ेगा रफ्तार?