ETV Bharat / state

गंगोत्री धाम में माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा तापमान, जमने लगे नदी नाले

उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन पाले से नदी नाले जम गए हैं.

Uttarakhand Gangotri Dham
पाले से जमने लगे नदी नाले (Photo-Forest Department)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 4, 2026 at 11:29 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उत्तरकाशी: जनवरी माह शुरू हो चुका है, लेकिन गंगोत्री धाम में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है. लेकिन उसके बावजूद वहां पर सदाबहार बहने वाले छोटी-बड़ी नदियां पूरी तरह जम चुकी है. उन्होंने पाले की मोटी परतों का रूप ले लिया है. दूसरी ओर बर्फ न गिरने के कारण सेब बागवान और अन्य काश्तकार निराश नजर आ रहे हैं. क्योंकि समय पर बर्फबारी न होने के कारण काभी चिंतित है.

गंगोत्री में इन दिनों तापमान माइनस जीरो डिग्री से लेकर माइनस 11 से 12 डिग्री सेल्सियस जा रहा है. इसके बावजूद वहां पर इन दिनों करीब 25 साधु साधनारत हैं. इसके साथ ही गंगोत्री नेशनल पार्क के छह और पुलिस के दो कर्मचारी समेत गंगोत्री मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात हैं. जिससे उन्हें भी काफी दिक्कतें हो रही हैं. सबसे ज्यादा दिक्कतें धाम में हो रही है, यहां पेयजल लाइनों में पानी के जमने से लोगों को परेशानी हो रही है. धाम में शीतलहर बढ़ने से ड्यूटी करना चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है.

गंगोत्री धाम में पाले से जमने लगे नदी नाले (Video-ETV Bharat)

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान के कनखू बैरियर इंचार्ज राजवीर रावत ने बताया कि गंगोत्री धाम में इस सीजन में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है. लेकिन तापमान में भारी गिरावट आने के कारण गंगोत्री सहित गोमुख ट्रैक के सभी नदी नाले पूरी तरह जम चुके हैं. पाले की कई इंच मोटी परत के बीच भागीरथी नदी में बहुत कम पानी बह रहा है. साथ ही केदार गंगा, ऋषिकुर नाला, पागल नाला, चीड़बासा नाला भी पूरी तरह जम चुके हैं. गंगोत्री में पानी की आपूर्ति के लिए पाले को आग में पिघलाकर पूरा किया जा रहा है. दूसरी ओर बर्फबारी और बारिश न होने के कारण सेब बागवान समेत अन्य क्षेत्रीय किसान निराश नजर आ रहे हैं. क्योंकि सूखे के कारण मटर, गेहूं आदि की फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है.

केदारनाथ में बर्फबारी से मनमोहक हुआ नजारा: उत्तराखंड केदारनाथ धाम में बीते दिनों जमकर बर्फबारी हुई. बर्फबारी होने से धाम की पहाड़ियां चांदी सी चमक रही है. धाम में बर्फबारी होने से काफी सुंदर नजारा बना हुआ है. केदारनाथ धाम में दो जनवरी को हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है साथ ही पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं. वहीं केदारनाथ धाम में अभी भी करीब 90 मजदूर पुनर्निर्माण में लगे हुए हैं. लेकिन बर्फबारी और ठंड उनकी परेशानियों को बढ़ा रही है.

उधम सिंह नगर खटीमा में सर्दी का सितम: खटीमा तहसील क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. धूप नहीं निकलने की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है. वर्तमान में 6 से 7 डिग्री तक तापमान चल रहा है. जिस वजह से लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. धुंध कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है और सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं.

पढ़ें-