निकाय चुनाव: गिरिडीह के वार्ड एक हो या दो समस्या एक समान, घर तक नहीं पहुंच रहा नल का पानी
गिरिडीह में ज्यादातर वार्डों की एक ही समस्या है, वह है पानी की.

Published : February 15, 2026 at 9:14 AM IST
गिरिडीह: शहर का एक नंबर वार्ड पचम्बा एवं कल्याणडीह है. यहां की बड़ी समस्या पानी की आपूर्ति है. यहां कुछ ऐसे मुहल्ला है जहां घरों तक पानी का पाइप पहुंचा है, लेकिन जल की आपूर्ति नहीं हो रही है. कल्याणडीह इलाके में सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिलती है. यहां के लोग बताते हैं कि उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता. लोग कहते हैं कि उनके यहां गंदगी का भी जमावड़ा है.
क्या कहते हैं वार्ड पार्षद
इधर, इस वार्ड के निवर्तमान वार्ड पार्षद के पति अनिल राम इस बार चुनावी मैदान में हैं. उनका कहना है कि पिछली दफा इस वार्ड में बेहतरीन सड़क, दो बड़े तालाब समेत कई विकास योजना को धरातल पर लाया गया. रही बात कल्याणडीह के इलाके में पानी नहीं मिलने की तो उस व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है. योजना भी तैयार है. योजना के तहत ओपेनकास्ट के चानक से पानी लाया जाएगा फिर पानी टंकी से आपूर्ति की जाएगी. यह काम पहले ही हो जाता, लेकिन कुछ व्यवधान के कारण नहीं हो सका था.

वार्ड दो में भी पानी की समस्या
इसी तरह वार्ड दो में भी पानी की विकारल समस्या है. यहां भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है. वहीं अन्य कार्य के किए टैंकर मंगाना पड़ता है. लोग कहते हैं कि कभी भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया. हालांकि निवर्तमान वार्ड पार्षद इन आरोपों को गलत बताते हैं.

पक्षपात का आरोप
इस बार वार्ड दो से शहर के चर्चित चेहरा लालो राइन ऊर्फ मो लल्लू खड़ा है. इनका आरोप है कि पिछले कई वर्षों से पक्षपात हुआ है. जिन इलाकों से पिछले चुनाव में निवर्तमान को मत मिला वहां काम हुआ जहां नहीं मिला वहां काम हुआ ही नहीं.
ये भी पढ़ें: दीपक प्रकाश ने कहा पांच साल तक निकाय में लूटते रहे अधिकारी, यूजीसी पर भी रखी बात
गिरिडीह के वार्ड 11 में जल जमाव है प्रमुख समस्या, स्थानीय लोगों ने सुनाई जुबानी हकीकत
झारखंड नगर निकाय चुनाव: बीजेपी ने पलामू प्रमंडल की सभी सीटों पर लगाई ताकत, गिरिडीह में हटाए गए बैनर

