दिल्ली: गोविंदपुरी इलाके में पानी की भीषण समस्या, ओखला जल बोर्ड के दफ्तर पर 'मटका फोड़' प्रदर्शन
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया जा चुका.


Published : June 1, 2026 at 3:40 PM IST
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जहां इस भीषण गर्मी में दिल्ली में पीने की पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, जिसको लेकर अब दिल्ली के अलग-अलग इलाके में प्रदर्शन देखने को मिल रहा है.
इसी कड़ी में दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित लोग भीषण पानी की समस्या से को लेकर ओखला जल बोर्ड के दफ्तर पर प्रचंड प्रदर्शन किया है. इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद रहे. इस दौरान जल बोर्ड के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने मटका फोड़ा प्रदर्शन किया.
जल बोर्ड दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
स्थानीय महिला शिल्पी बताती है कि हम लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, यहां के जो विधायक है, वह भी हमारी बात नहीं सुन रहे है. हम लोगों को पानी की बहुत दिक्कत है, ऐसे में कुछ समझ नहीं आ रहा है कि हम लोगों की मदद कौन करेगा? इसलिए आज हम लोग जल बोर्ड दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन करने पहुंची रेखा बताती है कि वह आशा किरण अपार्टमेंट में रहती है लेकिन पिछले 15 दिनों से हमारे अपार्टमेंट में पानी नहीं आ रहा है, हम लोग पानी के लिए बहुत परेशान हो चुके हैं, पीने की पानी ₹200 रोजाना खरीदना पड़ रहा है.
लोग भीषण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं
भाजपा से पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष बिधूड़ी ने बताया कि आज हम लोग आशा किरण अपार्टमेंट के लोगों के साथ मिलकर जल बोर्ड के दफ्तर पर प्रदर्शन किया है, यहां के लोग बीते कई दिनों से भीषण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, यहां के विधायक इन लोगों के साथ राजपूत कर रहे हैं, इसलिए आज अपार्टमेंट के गुस्साएं लोगों ने जल बोर्ड दफ्तर के बाहर दिल्ली के नेता प्रतिपक्ष आतिशी और विधायक सहीराम पहलवान का पुतला भी फूंका और सड़क भी जाम किया.
जल बोर्ड के अधिकारियों ने दिया आश्वासन
भाजपा युवा नेता आयुष राणा ने कहा कि देखिए यहां अपार्टमेंट के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, उनकी फरियाद यहां के विधायक नहीं सुन रहे जबकि कालकाजी विधानसभा की विधायक पिछले 1 सालों से गायब है, यहां की जनता ने उन्हें वोट दिया लेकिन उनकी समस्या को सुनने के लिए यहां नहीं आती है, ऐसे में लोग काफी परेशान है अगर विधायक जल बोर्ड से बात करें तो इन लोगों की पानी की सभी समस्याएं समाधान हो सकता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही.
बता दें कि प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों से जल बोर्ड के अधिकारियों ने मुलाकात किया और उन्हें यह आश्वासन दिया गया है कि रोजाना उन्हें डेढ़ घंटा पानी दिया जाएगा. इसके बाद लोगों ने जल बोर्ड दफ्तर के बाहर से अपना प्रदर्शन समाप्त किया और कहा कि जो आश्वासन दिया गया है, जल बोर्ड के द्वारा अगर इसे पूरा नहीं किया गया तो हम लोग फिर से सड़क जाम करेंगे और प्रदर्शन करेंगे. आज भी प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क को जाम किया और जमकर नारेबाजी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष अतिशि और विधायक सहीराम पहलवान का पुतला दहन किया.
ये भी पढ़ें-
- पानी की किल्लत पर AAP का हल्ला बोल, मटका लेकर विधायक कुलदीप जल बोर्ड ऑफिस पहुंचे, पुलिस ने रोका
- अफसर गायब, जनता प्यासी: जवाहर पार्क में जल संकट हुआ गंभीर, बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं लोग
- पीने का पानी उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता, CM ने कहा- 'विकसित दिल्ली' के निर्माण की दिशा में बढ़ाए कदम
- बेकार चीजों से बना बड़ा समाधान: अखरोट के छिलकों से साफ होगा गंदा पानी, DU छात्र ने किया इनोवेशन

