ETV Bharat / state

श्रीगंगानगर: बाल सुधार गृह में वार्डन की हत्या, बाल अपचारियों से पूछताछ में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले

पुलिस का कहना है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. जांच के बाद कारणों का पता लग पाएगा.

juvenile reform home in Sri Ganganagar
श्रीगंगानगर बाल सुधार गृह (ETV Bharat Sriganganagar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 5, 2026 at 11:20 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीगंगानगर: बुधवार देर रात बाल सुधार गृह में वार्डन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने तत्काल बाल सुधार गृह को अपने नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी. एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है.

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि मृतक वार्डन का नाम राम है. उन्होंने बताया कि घटना के समय बाल सुधार गृह में कुल 24 बाल अपचारी मौजूद थे. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटनाक्रम की सही जानकारी सामने आ सके.

एसपी ने दी ये जानकारी.... (ETV Bharat Sriganganagar)

पढ़ें: ​​बड़ी वारदात: नीमराणा के स्कूल में सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

एसपी ने कहा कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में आधिकारिक खुलासा किया जाएगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा.