झारखंड नगर निकाय चुनावः मतदान की धीमी रफ्तार, निर्वाचन आयोग ने लोगों से की वोटिंग की अपील
झारखंड में निकाय चुनाव में वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी है. निर्वाचन आयोग ने लोगों से घरों से निकलकर मतदान की अपील की है.


Published : February 23, 2026 at 3:58 PM IST
|Updated : February 23, 2026 at 4:25 PM IST
रांचीः राज्य में चल रहे नगर निकाय चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.44% मतदान हुआ. रांची नगर निगम क्षेत्र में 24.90% मतदान हुआ है. वोटिंग की धीमी रफ्तार पर सभी चिंता जताई है और लोगों से घरों से निकलकर मतदान की अपील की है.
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने नगर निकाय चुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए वोट देने के लिए घर से बाहर निकलने की अपील की है. आयोग कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अलका तिवारी ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन शहर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है, ऐसी स्थिति में लोगों को घर से निकलना चाहिए
इधर मतदान की धीमी रफ्तार पर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लोगों से मतदान के लिए घर से बाहर निकालने की अपील की है. दीपक प्रकाश ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है इसमें सभी मतदाताओं को भागीदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए.
भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने चिंता जताते हुए कहा कि रांची सहित राज्य के विभिन्न शहरों में मतदाता की उदासीनता निराश कर रही है. अभी भी वक्त है घर से निकले और मतदान में हिस्सा लें. इधर रांची एडीएम लॉ एंड ऑर्डर आलोक नाथ ने मतदान के पश्चात आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी मतदाता अभी तक वोट नहीं डाल पाए हैं वह घर से निकलें और मतदान जरूर करें.
रांची सहित राज्य के नौ नगर निगम क्षेत्र पर नजर दौड़ाएं तो सबसे कम रांची नगर निगम क्षेत्र में मतदान दोपहर 1 बजे तक हुआ है. राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इन नगर निगम क्षेत्र में- रांची में 24.90%, हजारीबाग में 30.02%, मेदिनीनगर में 36.24 %, धनबाद में 25.5 %, गिरिडीह में 33.55 %, देवघर में 30.36%, चास में 26.5%, आदित्यपुर में 39.8% और मानगो में 31.50 % मतदान हुआ है.
ये भी पढ़ेंः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मतदान, लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों से की वोटिंग की अपील
गिरिडीह के बुलाकी रोड पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने खदेड़ा

