ETV Bharat / state

पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम समेत पांच क्षेत्रों के वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पलामू के पांच अलग-अलग क्षेत्र में वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है, मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

JHARKHAND MUNICIPAL ELECTIONS 2026
मतदान केंद्र पर मतदाता (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 23, 2026 at 8:33 AM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 9:56 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः नगर निकाय चुनाव को लेकर पलामू के पांच अलग-अलग क्षेत्र में वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है. सुबह सात बजे से शाम के पांच तक वोटिंग होनी है. पलामू में मेदिनीनगर नगर निगम, बिश्रामपुर नगर परिषद हुसैनाबाद छतरपुर एवं हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में वोटिंग हो रही है. मेदिनीनगर नगर निगम की सीट पूरे झारखंड में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.

मतदान केंद्र से जानकारी देते संवाददाता नीरज कुमार (Etv Bharat)

चुनाव को लेकर 246 मतदान केंद्र

मतदान शुरू होने के साथ ही शहरी इलाकों में कम भीड़ देखी जा रही है, शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की लंबी कतार नहीं है. उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा वैसे-वैसे मतदाताओं की भीड़ भी पोलिंग बूथ तक पहुंचेगी. आंकड़ों की बात करें तो पलामू में नगर निकाय चुनाव में 231790 मतदाता वोटिंग करेंगे. चुनाव को लेकर 246 मतदान केंद्र बनाए गए है. मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 129034 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे.

वोट देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं

नगर निगम क्षेत्र में 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 65827 पुरुष जबकि 63206 महिला मतदाता है. सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने बताया मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है केदो पर लोग धीरे-धीरे वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं रुझान भी ठीक-ठाक मिलने लगा है.

40 के करीब क्विक रिस्पांस टीम का गठन

सदर एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इधर मतदान को लेकर पलामू में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बल की तैनाती की गई है साथ ही साथ 40 के करीब क्यूआरटी का भी गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें:

निकाय चुनाव से पहले जारी हुई मंईयां सम्मान की 19वीं किस्त, बीजेपी ने कहा- राज्य चुनाव आयोग ले संज्ञान

झारखंड में निकाय चुनाव की वोटिंग की तैयारी, विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर्स से रवाना हुए मतदानकर्मी

नगर निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में छापेमारी

Last Updated : February 23, 2026 at 9:56 AM IST