ETV Bharat / state

देवघर के मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ मतदान, लोग अपने घरों से निकलकर मताधिकार का कर रहे हैं प्रयोग

देवघर के मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. समय के साथ लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है.

JHARKHAND MUNICIPAL ELECTIONS 2026
मतदान केंद्र पर मतदाता (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 23, 2026 at 9:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: 23 फरवरी यानि सोमवार को मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिला प्रशासन के द्वारा हर मतदान केंद्र पर कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है. सुबह 7:00 बजे से ही देवघर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं. समय के साथ लोगों की भीड़ बढ़ रही है.

जानकारी देते संवाददाता हितेश कुमार चौधरी (Etv Bharat)

वोटरों में काफी जोश है

देवघर के हिंदी विद्यापीठ में बने पोलिंग स्टेशन पर वोट देने आए लोगों ने बताया कि इस बार चुनाव बैलेट पेपर से हो रहे हैं, यह चुनाव का तरीका तो पुराना है, लेकिन वोटरों का जोश काफी नया लग रहा है.

मतदान करने पहुंचे प्रत्याशी सूरज झा ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है और जिस तरह से पिछले कई वर्षों से नगर निगम का चुनाव नहीं हुआ है, उसको देखते हुए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्सुक दिख रहा है.

रांची समेत अन्य नगर निगमों और निकायों में 2022 से चुनाव लंबित

झारखंड में आज एक ही दिन में बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग कराई जाएगी. मेयर के लिए गुलाबी और पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा. राज्य में कुल 48 नगर निकाय हैं, जिसमें 09 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं. इन नगर निकायों में 13 ऐसे हैं जहां 2020 से चुनाव लंबित हैं, जबकि रांची समेत बाकी अन्य नगर निगमों और निकायों में 2022 से चुनाव लंबित हैं.

यह भी पढ़ें:

निकाय चुनाव से पहले जारी हुई मंईयां सम्मान की 19वीं किस्त, बीजेपी ने कहा- राज्य चुनाव आयोग ले संज्ञान

झारखंड में निकाय चुनाव की वोटिंग की तैयारी, विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर्स से रवाना हुए मतदानकर्मी

नगर निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में छापेमारी