ETV Bharat / state

देवघर में मतगणना केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, केंद्र के बाहर भीड़ को लेकर विशेष निर्देश

देवघर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव का मतगणना जारी है. मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ लेकर विशेष निर्देश दिए हैं.

MUNICIPAL VOTE COUNTING IN DEOGHAR
मतगणना करते कर्मी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 10:15 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह प्रशासनिक चौकसी में बदल चुका है. मतगणना स्थल के रूप में निर्धारित देवघर कॉलेज परिसर में सुबह से ही गतिविधियां तेज है. मेयर, अध्यक्ष और विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ निर्धारित समय से पहले ही केंद्र पहुंचने लगे हैं. हर चेहरे पर उत्सुकता, हर कदम में परिणाम की प्रतीक्षा साफ झलक रही है.

जानकारी देते संवाददाता हितेश कुमार चौधरी (ईटीवी भारत)

अनुमती पत्र के बिना मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं

जिला प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर काउंटिंग हॉल तक पुलिस बल की तैनाती की गई है. बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा घेरा बनाया गया है. ताकि अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह नियंत्रित रहे. बिना अनुमति पत्र के किसी को भी मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है.

मतगणना से पहले पहुंचे कई मेयर और वार्ड प्रत्याशी

मतगणना शुरू होने से पहले निगम और परिषद क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्र का निरीक्षण करते नजर आए. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. वहीं मतगणना केंद्र के आसपास भी अनावश्यक भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परिसर के बाहर भी कोई समूह बनाकर खड़ा न रहे. जिला प्रशासन ने सुरक्षा बलों को सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन का सख्त निर्देश

आवश्यक होने पर उसे हिरासत में लेने का भी निर्देश दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि मतगणना पूरी पारदर्शिता और कड़ी निगरानी में कराई जाएगी. ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. कुल मिलाकर, देवघर कॉलेज परिसर आज लोकतंत्र के इस अहम पड़ाव का केंद्र बना हुआ है. जहां कुछ ही घंटों में मतों की गिनती के साथ जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: झारखंड नगर निकाय चुनाव: मतगणना को लेकर लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, जानें कैसी है तैयारी

नगर निकाय चुनाव 2026: मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने की तैयारी पूरी, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 1309 टेबल पर होगी कॉउटिंग

रांची नगर निगम चुनाव: मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी, 21 फरवरी की शाम थमेगा प्रचार-प्रसार