ETV Bharat / state

शहर की सरकार बनाने के लिए उत्साहित दिख रहे मतदाता, दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ किया वोट

रांची में शहर की सरकार बनाने के लिए मतदाता उत्साहित दिख रहे हैं. राजधानी के कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं.

JHARKHAND MUNICIPAL ELECTIONS 2026
ट्राईसाइकिल से वोट करने पहुंचे मतदाता (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 23, 2026 at 1:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी सहित झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्र में सोमवार को मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को वोट करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कई व्यवस्थाएं की गई है. इसके बावजूद सबसे ज्यादा दिक्कत उन मतदाताओं को हो रही है, जिनका मतदान केंद्र पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव के समय के मतदान केंद्र से बदल गया है. वैसे मतदाता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

रांची नगर निगम से अच्छी खबर यह है कि पिछले निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत से भी कम मतदान वाले रांची शहर के कई मतदान केंद्रों के बाहर महिला-पुरुष मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. जो लोकतंत्र के लिए शुभ संदेश है. इसको लेकर ईटीवी भारत संवाददाता उपेंद्र कुमार ने रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के मतदान केंद्र 9, 10 और 11 का जायजा लिया. इलाके में वोटरों की लंबी कतारें दिखीं. अपने-अपने मतदाता पहचान पत्र के साथ लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

ग्राउंड जीरो से जानकारी देते उपेंद्र कुमार (ईटीवी भारत)

वोट करने पहुंच रहे हैं मतदाता

वहीं इलाही नगर के दिव्यांग मो अफरोज भी ट्राईसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे. जहां सहिया दीदी की मदद से उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने ईटीवी भारत से कहा कि गरीब का वोट सब लेता है, लेकिन उनका काम कोई नहीं करता है. दिव्यांग होने के बावजूद न उनका राशन कार्ड बना है और न ही दिव्यांगता पेंशन मिलता है. बावजूद वह वोट देने आए हैं. ताकि लोकतंत्र मजबूत हो. उनकी सहायता कर रही सहिया दीदी निखत ने कहा कि सरकार को और जनप्रतिनिधियों को जरूरतमंदों की समस्याओं को दूर करने के प्रति जागरूक रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें: झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए जारी मतदान जारी, समय के साथ लोगों की बढ़ रही है भीड़

सांसद निशिकांत दुबे ने पत्नी के संग की वोटिंग, बैलेट से हो रहे मतदान पर जताई आपत्ति

नगर निकाय चुनाव: राज्य के 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में चल रहा है मतदान, निर्वाचन आयोग रख रही है नजर