Bihar Election RESULT 2025 : एनडीए और महागठबंधन में इस बार वोटों का अंतर 44 लाख से अधिक, जानिए 2020 के आंकड़े
एनडीए और महागठबंधन के बीच 2020 में कुल वोटो में अंतर केवल 11150 का था लेकिन इस बार अंतर 44 लाख से अधिक

Published : November 16, 2025 at 12:13 PM IST
|Updated : November 16, 2025 at 1:24 PM IST
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई नए रिकॉर्ड बने और पुराने रिकॉर्ड टूटे हैं. एनडीए को जहां प्रचंड बहुमत मिली है.वहीं पिछले 20 सालों में यह दूसरी बार है जब एनडीए को दो सौ से अधिक सीटें मिली है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए को इस बार प्रत्येक सीट पर औसत 96156 वोट मिला है जो 2020 के औसत वोट 64619 से काफी अधिक है.
2020 के मुकाबले वोट शेयर में भारी अंतर : 2020 में एनडीए और महागठबंधन के बीच कुल वोटो में अंतर केवल 11150 वोट का था लेकिन इस बार यह अंतर लगभग 44 लाख से अधिक पहुंच चुका है. और इसका असर सीटों की संख्या पर भी पड़ा है. जहां एनडीए के सीट में इजाफा हुआ है वहीं महागठबंधन का सीट काफी घट गयी है. 2020 के बिहार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच 15 सीटों का अंतर था. एनडीए ने 2020 में 125 सीटें और महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं.
एनडीए के साथ महागठबंधन का भी बढ़ा वोट: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से 202 पर एनडीए ने कब्जा जमाया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को इस बार 2 करोड़ 33 लाख 65998 वोट मिला है जबकि महागठबंधन के घटक दलों को कल 1 करोड़ 89 लाख 95428 वोट मिला है महागठबंधन को इस बार केवल 35 सीट पर जीत मिली है.

प्रत्येक सीट पर औसत वोट में अंतर 20575 का : एनडीए को प्रति सीट पर औसत वोट में भी 2020 के मुकाबले काफी उछाल आया है. चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 2020 में एनडीए को प्रतिशत 64619 वोट मिला था जो इस बार बढ़कर 96156 वोट हो गया वहीं महागठबंधन को 2020 में 64574 वोट मिला था और इस बार बढ़कर 75581 हो गया है. एनडीए और महागठबंधन के बीच प्रत्येक सीट पर औसत वोट में अंतर 20575 वोट का है .
औसत वोट का अंतर केवल 20530 वोट का : जब तुलना 2020 से करते हैं तो एनडीए को 64619 वोट औसत प्रति सीट मिला था जबकि महागठबंधन को 64574 वोट मिला था यानी 2020 में प्रति सीट औसत वोट का अंतर केवल 45 वोट का था इस तरह से बड़ी उछाल 2025 के चुनाव में औसत वोट के अंतर में भी दिख रहा है. यहां अंतर 20530 वोट का है.

पार्टियों को प्रत्येक सीट पर मिला औसत वोट: यदि दलों की बात करें तो बीजेपी को प्रत्येक सीट पर औसत 99831 वोट रहा है जबकि जदयू को प्रत्येक सीट पर औसत 95714 वोट मिला है वहीं राजद की बात करें तो प्रत्येक सीट पर औसत 81310 वोट मिला है वहीं कांग्रेस को प्रत्येक सीट पर औसत 71474 वोट मिला है.चुनाव आयोग के आंकड़ों से साफ है कि 2025 विधानसभा चुनाव में न केवल एनडीए को बल्कि महागठबंधन को भी 2020 के मुकाबले अधिक वोट मिला है. एनडीए का सीट तो बढ़ा तो महागठबंधन का सीट घट गया. 2020 में केवल 15 सीटों का अंतर था लेकिन 2025 में यह 167 सीटों का अंतर हो गया है.
जन सुराज नहीं बना पायी त्रिकोणीय लड़ाई: 2025 विधानसभा चुनाव में जनसुराज, आप, वीआईपी, भाकपा जैसे दलों का खाता तक नहीं खुला प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने तो 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे उसमें से कई सीटों पर उम्मीदवार बैठ गए उसके बावजूद 238 सीटों पर जनसुराज चुनाव लड़ी है और केवल 15 लाख वोट जनसुराज को मिले हैं. 238 सीटों में से एक सीट पर पार्टी दूसरे स्थान पर ही जबकि 115 सीटों पर तीसरे स्थान पर 63 सीटों पर चौथे स्थान पर रही है और 5 में स्थान पर 34 सीटों पर रही है जबकि छठे स्थान पर 15 सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन रहा है. इस तरह से देखें तो लड़ाई महागठबंधन और एनडीए के बीच ही हुई है प्रशांत किशोर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में सफल नहीं हुये.
ये भी पढ़ें :

