ETV Bharat / state

हरियाणा के स्कूल होंगे हाईटेक, AI और Robotics की होगी पढ़ाई, जल्द शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

हरियाणा के स्कूलों में रोजगार परक शिक्षा देने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू किया जायेगा.

AI EDUCATION IN HARYANA SCHOOLS
हरियाणा में रोजगारपरक शिक्षा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 23, 2026 at 4:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा के बच्चों को वर्तमान में मार्केट डिमांड के हिसाब से तैयार करने के लिए स्कूलों में AI और Robotics जैसे रोजगारपरक विषयों की शिक्षा दी जायेगी. इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड तैयारी कर चुका है. चयनित स्कूलों से तकनीकि रूप से दक्ष शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है.

शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षणः इसी के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने केंद्र सरकार की संस्था परख की मदद से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आर्टिफिशिल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग सहित अन्य वोकेशनल एजुकेशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है. यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने भिवानी में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि "इसके लिए प्रदेश भर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चें नई तकनीकों और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़कर रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्वक शिक्षा ग्रहण कर सकें.

हरियाणा के स्कूलों में AI और Robotics जैसे रोजगारपरक शिक्षा (ETV Bharat)

परख की मदद से शिक्षकों को किया जायेगा ट्रेंडः बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि "केंद्र सरकार के शिक्षा से जुड़ी संस्था परख द्वारा इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण हरियाणा राज्य के शिक्षकों को उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके लिए राज्य के प्रत्येक सरकारी स्कूल के एक अध्यापक और प्रिंसिपल को इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा. ये अध्यापक लगभग अगले एक माह में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करेंगे. जिसके बाद विधिवत रूप से स्कूलों में रोबोटिक्स, एआई, कोडिंग सहित अन्य रोजगारपरक शिक्षा को स्कूलों में शुरू किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए भविष्य में स्लेबस में भी बदलाव किया जाएगा."

स्किल इंपूर्व होने से रोजगार मिलना होगा आसानः उन्होंने कहा कि "केंद्र सरकार की संस्था परख की मदद से ये सारा कार्य संचालित होगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को वर्तमान परिपेक्ष्य में रोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि वे अपनी शिक्षा पूर्ण होने के बाद अपनी स्किल को इंपूर्व करके जल्द रोजगार प्राप्त कर सकें. इससे हरियाणा प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा. "

ये भी पढ़ें-करनाल में हरियाणा का पहला रोबोटिक और AI आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान