ETV Bharat / state

धनबाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, एक पुलिसकर्मी भी घायल

धनबाद के पुटकी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. एक युवक गंभीर रूप से घायल है. एक पुलिस कर्मी को भी चोट आई.

dHANBAD CLASH
धनबाद में झड़प (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 1, 2026 at 8:20 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 8:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र के पासी धौड़ा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चले. यह विवाद पुरानी दुश्मनी और खाने-पीने को लेकर हुए झगड़े से शुरू हुआ और हिंसा में बदल गया. दोनों गुटों के बीच पहले से चले आ रहे झगड़े के कारण हुई इस जोरदार लड़ाई में रवि कुमार पासी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया. उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे. इलाके में तोड़फोड़ भी हुई. पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है. सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को स्थिति को काबू करने में काफी मुश्किल हुई. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

थाना प्रभारी और घायल के पिता का बयान (Etv Bharat)

इस बीच, रवि पासी के पिता बद्री पासी ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर चाय पी रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि पानी की टंकी के पास एक गुट के लोगों ने रवि पासी के साथ मारपीट की. जिसमें रवि पासी गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई. इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. उन्होंने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें;

जमशेदपुर के मानगो थाना में दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर की तोड़फोड़

रांची में दो गुटों में भिड़ंत, तीन गिरफ्तार

सड़क पर फोड़ डाला 'पेट्रोल बम', की गई फायरिंग, जमीन के टुकड़े को ले जमुआ में भिड़े दो गुट

Last Updated : January 1, 2026 at 8:33 PM IST