ETV Bharat / state

विनय त्यागी मर्डर पर बहन ने उठाए सवाल, खोले ठेकेदार, डॉक्टर से जुड़े राज, मिस्ट्री बने ₹750 करोड़

विनय त्यागी की बहन सीमा त्यागी ने हत्या के कारणों को लेकर जानकारी दी.

GANGSTER VINAY TYAGI
विनय त्यागी मर्डर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 27, 2025 at 1:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: 24 दिसंबर की रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए गए गोलीबारी से जख्मी कुख्यात विनय त्यागी की 27 दिसंबर को मौत हो गई. अब मृतक विनय त्यागी की बहन सीमा त्यागी और बेटी ने कई आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं. विनय त्यागी की बहन ने इस पूरे मामले में करोड़ों की काली कमाई के राज की बात बताई है.

एम्स ऋषिकेश में विनय त्यागी की बहन सीमा त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विनय त्यागी एक ठेकेदार की 750 करोड़ रुपए की काली कमाई का राज जानता था. यह रकम देहरादून के डॉक्टर के घर रखी हुई थी. ये जानकारी विनय ईडी को देना चाहता था. ऐसे में जब यह बात ठेकेदार को पता चली तो उसने डॉक्टर के माध्यम से उसे चोरी में जेल भिजवा दिया. यह राज कभी न खुले, इसके लिए विनय त्यागी को खत्म करने की योजना बनाई गई थी.

सीमा त्यागी ने आरोप लगाया कि इस घटना की साजिश एक ठेकेदार ने रची है. ठेकेदार के घर छापा पड़ने वाला था. इससे पहले ही उसने अपनी 750 करोड़ रुपए की नकदी और अन्य जेवरात देहरादून के एक डॉक्टर के घर छिपा दिए. डॉक्टर और विनय अच्छे दोस्त हैं. विनय त्यागी को भी इस रकम का पता चल गया था कि यह ठेकेदार की रकम है, जिसे उसने छिपाकर यहां रखा है. विनय त्यागी की पत्नी चुनाव लड़ी थी. इस चुनाव में ठेकेदार ने विनय त्यागी को खूब परेशान किया था. इस बात से विनय त्यागी भी उससे रंजिश रखता था और बदला लेना चाहता था. इसी बदले की भावना से विनय त्यागी ने तय किया था कि वह इस रकम की जानकारी ईडी को दे देगा.

इस बात पर डॉक्टर भी रजामंद था. लेकिन बाद में यह बात किसी तरह ठेकेदार को पता चल गई. ठेकेदार ने डॉक्टर को डराया तो उसने विनय त्यागी पर चोरी के आरोप लगा दिए. सितंबर में उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया. विनय त्यागी की पत्नी को भी धमकाया गया. जिसके बाद विनय के खिलाफ लक्सर और पुरकाजी में झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए. देहरादून जेल से रुड़की जेल शिफ्ट करने के लिए भी फर्जी कागजात तैयार किए गए. जबकि परिजनों की तरफ से जेल से शिफ्ट करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया था. दो दिन बाद लक्सर में छोटे मुकदमे में पेशी के दौरान भी सुरक्षा में लापरवाही बरती गई और विनय को रास्ते से हटाने के लिए यह हमला कर दिया गया.

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, विनय त्यागी सितंबर 2025 में नेहरू कॉलोनी में अपने डॉक्टर दोस्त के घर पर था. इस बीच 15 सितंबर को उस डॉक्टर दोस्त ने ही विनय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया कि उसने उनकी कार से कैश और ज्वेलरी से भरा बैग चोरी किया है. पुलिस ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज किया और 29 सितंबर को विनय त्यागी को बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: