ETV Bharat / state

देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का नेमरा में विरोध, ग्रामीण बोले- ना घुसने देंगे और ना यात्रा निकालने देंगे

रामगढ़ में बड़ी संख्या में ग्रामीण देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा गांव में प्रवेश के खिलाफ एकजुट हो गए हैं.

protest against Devendra Nath Mahato
देवेंद्र नाथ महतो का नेमरा गांव में विरोध (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 24, 2026 at 2:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामगढ़: एक ओर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा नेमरा गांव पहुंचने वाली है, दूसरी ओर उनके गांव में प्रवेश से पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है. नेमरा गांव के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर डेरा जमाए हुए हैं. ग्रामीणों के हाथों में पारंपरिक हरवे-हथियार और डुगडुगी नजर आई.

नेमरा गांव में प्रवेश पर विरोध शुरू

ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी सूरत में देवेंद्र नाथ महतो को नेमरा गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उनका साफ कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके गांव के प्रधान यानी मांझी हड़ाम हैं और उनके गांव से मुख्यमंत्री का विरोध वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.

नेमरा गांव के ग्रामीणों द्वारा देवेंद्र नाथ महतो के प्रवेश को लेकर विरोध (Etv Bharat)

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का ग्रामीणों द्वारा विरोध

इन दिनों छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा को लेकर हलचल तेज है. इसी क्रम में प्रस्तावित यात्रा के नेमरा पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. नेमरा गांव के बाहर सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है. ग्रामीण पारंपरिक हरवे-हथियार और डुगडुगी के साथ डटे हैं. ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि देवेंद्र नाथ महतो को किसी भी हाल में गांव के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

सीएम के खिलाफ राजनीतिक प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं: ग्रामीण

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि गांव के प्रधान यानी मांझी हड़ाम हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री के गांव में आकर उनके खिलाफ विरोध या राजनीतिक प्रदर्शन करने की कोशिश को वे स्वीकार नहीं करेंगे. विजय सोरेन, मंगल टुडू, बाले देवी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार सभी को है लेकिन सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन या यात्रा निकालने की कोशिश का वे विरोध करेंगे.

यात्रा को लेकर तनावपूर्ण स्थिति

फिलहाल देवेंद्र नाथ महतो की न्याय यात्रा को लेकर नेमरा में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. गांव के बाहर ग्रामीणों के जुटने और उनके विरोध के बीच पुलिस-प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है. अब देखना होगा कि देवेंद्र नाथ महतो की यात्रा नेमरा पहुंचने के बाद क्या स्थिति बनती है और प्रशासन इसे किस तरह संभालता है.

ये भी पढ़ें- मंत्री ने देवेंद्र नाथ महतो को पिलाया जूस, सीजीएल परीक्षाएं रद्द की घोषणा से भावुक हुईं अनशनकारी हबीबा

देवेंद्र नाथ से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास, इलाज के बाद महतो ने अस्पताल से मांगी धरना स्थल पर लौटने की अनुमति

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: देवेंद्र नाथ महतो ने किया जल ग्रहण, सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर की बात