ETV Bharat / state

धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दूसरे दिन भी विरोध, ग्रामीणों के समर्थन में पहुंचे विधायक जयराम महतो

धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दूसरे दिन प्रदर्शन के बीच ग्रामीणों के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे हैं.

SEWAGE TREATMENT PLANT IN DHANBAD
ग्रामीणों के प्रदर्शन में पहुंचे विधायक जयराम महतो (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 18, 2026 at 7:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: भागाबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर जोड़िया स्थित पेटिया बस्ती में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण को लेकर ग्रामीणों के द्वारा शनिवार से शुरू हुआ विरोध रविवार को भी जारी है. आरोप है कि रैयती और आबादी वाली भूमि पर बिना सहमति एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है. इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं. ग्रामीणों के द्वारा रविवार को डुमरी विधायक जयराम महतो को मौके पर बुलाया गया. विधायक पेटिया बस्ती पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य से उनकी जमीन और निवास स्थान प्रभावी होने की बात विधायक को बताई.

विधायक जयराम महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद से बातचीत की. विधायक ने जमीन से जुड़े विवाद का समाधान नहीं होने तक बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया. वहीं जिले के वरीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत की. मौके पर मौजूद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि शनिवार से ही ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. शनिवार को उन्हें समझाकर भेज दिया गया था. रविवार को फिर से ग्रामीण विरोध के लिए पहुंचे हैं.

मामले को लेकर जानकारी देते विधायक और अधिकारी (ईटीवी भारत)

मामले को सुलझाने के लिए अधिकारियों से बात की: जयराम महतो

नगर आयुक्त ने कहा कि विधायक जयराम महतो ने मामले की जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि कार्य को रोका नहीं गया है, कार्य अभी जारी रहेगा. नगर आयुक्त ने कहा कि ग्रामीणों को पहले भी समझाया गया है. यह जमीन झमाडा के द्वारा पूर्व में अधिग्रहण किया गया है. वहीं डुमरी विधायक ने कहा कि नगर सचिव और डीसी से फोन पर बातचीत हुई है. ग्रामीणों के साथ बैठकर मामले को सुलझाने के लिए कहा गया. विधायक ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण आक्रोशित होकर हिंसक रूप भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो भी नगर निकाय चुनाव दलगत कराने के पक्षधर, पेसा नियमावली से खुद को बताया असन्तुष्ट

ढुल्लू महतो पर विधायक जयराम महतो ने किया जुबानी हमला, कहा-आखिर सांसद के पास कहां से आई 40 हजार करोड़ की संपत्ति

विधायक जयराम महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर जुबानी हमला, कहा- दूसरे पर आरोप लगाने वाले खुद भ्रष्टाचार में लिप्त