ETV Bharat / state

खैरागढ़ में ग्रामीणों को दी गई राज्य और केंद्र की चल रही योजनाओं की जानकारी, बताए गए लाभ उठाने के उपाए

जिला पंचायत ने जी राम जी योजना और ग्रामीण आवास योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया.

GOVERNMENT SCHEMES
रोजगार और आवास दिवस कार्यक्रम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 7, 2026 at 10:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़: छुईखदान विकासखंड के वनांचल ग्राम समुंदपानी में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से रोजगार और आवास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल भी मौजूद रहे. जिला पंचायत की ओर से ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया गया.

सरकार लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरुक

कार्यक्रम के दौरान सीईओ प्रेमकुमार पटेल ने VB GRAM G योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की मजबूत नींव है. उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत गांवों में सड़क बिजली पेयजल शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को शहरों की ओर पलायन न करना पड़े और वे अपने गांव में ही बेहतर जीवन जी सकें.

रोजगार और आवास दिवस कार्यक्रम (ETV Bharat)


रोजगार और आवास दिवस कार्यक्रम

रोजगार और आवास दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा सहित अन्य रोजगार सृजन योजनाओं की जानकारी भी दी गई. प्रेमकुमार पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है. जिला पंचायत की ओर से यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

समस्याओं का किया गया समाधान

ग्रामीणों ने अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं भी बताईं. अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया और शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने रोजगार और आवास दिवस जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा, ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिलती है और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है. समुंदपानी में आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है

नए नाम से जाना जाएगा खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, राज्यपाल ने की घोषणा

खैरागढ़ में पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा

छुईखदान पुलिस ने ठगी करने वालों को दबोचा, मेडिसिन कंपनी में मुनाफे का दिया था झांसा