ETV Bharat / state

रायबरेली में ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाला; 17 केसों में था वांटेड

महराजगंज सीओ  प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़ा गया चोर शिवकुमार पद्मिनी खेडा का रहने वाला है. उसके खिलाफ 17 मुक़दमे दर्ज हैं.

Photo Credit: ETV Bharat
पकड़ा गया चोर शिवकुमार. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 6:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायबरेली: रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के गुरबख्शखेड़ा गांव में रात के समय एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने एक युवक को घर में घुसते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया. इस बीच किसी ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और प्रारंभिक पूछताछ शुरू की.

17 मुकदमों का आरोपी निकला पकड़ा गया बदमाश: पुलिस की जांच में पता चला कि पकड़ा गया युवक कोई साधारण चोर नहीं, बल्कि एक शातिर बदमाश है. महराजगंज सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम शिवकुमार है, जो लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके का रहने वाला है.

पकड़ा गया चोर शिवकुमार पद्मिनी खेडा का रहने वाला है. (Video Credit: ETV Bharat)

उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी और लूट जैसे कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

चोरी की वारदात अंजाम देने पहुंचा था: घटना की रात घर के अंदर आहट होने पर मालिक की नींद खुल गई थी. देखने पर पता चला कि एक व्यक्ति छत पर था और दूसरा सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. शोर मचने पर छत पर मौजूद चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. हालांकि, सीढ़ी पर चढ़ रहे शिवकुमार को वादी ने साहस दिखाते हुए दबोच लिया.

पुराने अपराधों और साथी की तलाश जारी: पूछताछ के दौरान शिवकुमार ने अपने साथी बुद्धीलाल के साथ मिलकर कई वारदातें करना स्वीकार किया है. उसने बताया कि दिसंबर माह में सेंहगो पश्चिम गांव में हुई कई चोरियों में भी उसी का हाथ था. चोरी के गहने और नकदी दोनों ने आपस में बांट लिए थे. पुलिस अब फरार साथी बुद्धीलाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें- काशी में मसान की होली: भूत-पिचास, अधोरी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, जलती चिताओं के बीच खेली गई