होलिका दहन के पहले ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला! जानें, क्या है मामला
बगोदर विधायक नागेंद्र महतो द्वारा सदन में की गयी एक मांग के विरोध में ग्रामीणों ने उनका पुतला जलाया.

Published : March 2, 2026 at 9:51 PM IST
बगोदर/गिरिडीहः बगोदर विधायक नागेंद्र महतो द्वारा सोना पहाड़ी मंदिर का संचालन सरकारी स्तर पर किए जाने की मांग सदन से किए जाने के विरोध ग्रामीणों ने शुरू कर दिया है. सोमवार को शव यात्रा निकाल कर उनका पुतला दहन किया गया.
मंदिर कमेटी के नेतृत्व में निकाली गई शव यात्रा और पुतला दहन में पारंपरिक हथियारों से लैस सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष शामिल हुए. ढोल-बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकाली शव यात्रा गोपालडीह स्थित बाजार टांड़ पहुंचा और फिर वहां विधायक का पुतला दहन किया गया. इस बीच उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. धर्म विरोधी, शिक्षा विरोधी एवं सोना पहाड़ी मंदिर विरोधी उन्हें करार दिया गया.
मंदिर कमेटी के संरक्षक पूरन महतो ने बताया कि मंदिर कमेटी से हजारों परिवारों का भरण-पोषण होता है. विवाह सह सामुदायिक भवन में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने में लोगों को कम खर्च आता है. विधायक के द्वारा मंदिर का संचालन सरकारी स्तर पर करने की मांग सदन से की गई है इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है. यही कारण रहा कि मंदिर कमेटी के द्वारा निकाली गई शव यात्रा और पुतला दहन कार्यक्रम में न सिर्फ सोना पहाड़ी मंदिर से जुड़े लोग बल्कि बेको पूर्वी और पश्चिमी दोनों पंचायत के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने कहा कि विधायक के द्वारा सदन में उठाए गए सवाल से हजारों परिवारों का रोजी-रोटी छीन जाने की संभावना है.

इस पूरे कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सचिव जगरनाथ महतो, कोषाध्यक्ष चंद्रदेव महतो, संरक्षक पूरन महतो, हीरामन महतो, फलजीत महतो उर्फ घोला महतो, भूषण महतो, हीरालाल घासी, नीतीश पटेल, रूपचंद घासी, लालचंद साव, भीम पंडित, बासुदेव पंडित, घनश्याम महतो, सीता देवी, भगिया देवी, मीना देवी, सीता देवी, गीता देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, मंदोदरी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें- नगर निगम चुनाव: आरक्षण नोटिफिकेशन पर भड़का आक्रोश, लोगों ने फूंका सरकार और चुनाव आयोग का पुतला
इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता के खिलाफ सड़क पर उतरा हिंदू संगठन, मोहम्मद युनूस का पुतला जलाकर जताया विरोध
इसे भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ विस्थापितों ने बोकारो उपायुक्त की निकाली शव यात्रा, पुलिस ने रोका

