ETV Bharat / state

गुना के पैंची गांव में पुलिस का बड़ा एक्शन शुरू, 28 पर नामजद एफआईआर, आरोपी फरार

गुना के पेंची गांव का मामला. हाईवे पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ की थी मारपीट. दो घायल पुलिसकर्मियों से मिले कलेक्टर-एसपी.

villagers attack POLICE Guna
गुना में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 5:54 PM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 7:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुना: मध्य प्रदेश के गुना के पेंची गांव में सोमवार को हाईवे पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की थी. जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. यह गांव चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा का निवास क्षेत्र भी है. इस मामले में पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ नामजद एवं अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है. आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा, हत्या का प्रयास एवं बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की तैनाती के दौरान गांव के लोग फरार हैं.

मामले में 28 लोगों पर नामजद एफआईआर, 2 की हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में गुना एसपी अंकित सोनी ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को 100 से 120 की फोर्स थी, आज भी फोर्स तैनात रहेगी. हमारी फोर्स दबिशें देकर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी. कल रात तक हमने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार करेंगे.

पैंची गांव में पुलिस का बड़ा एक्शन (ETV Bharat)

गांव की युवती ने दूसरे समाज के युवक के साथ भागकर कर ली थी शादी

दरअसल इस मामले में ग्रामीणों का गुस्सा इस कारण फूट पड़ा क्योंकि पेंची गांव की एक युवती ने अन्य समाज के युवक से भागकर कर शादी कर ली थी. इस बात से युवती के परिजनों में आक्रोश था. इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की.

कलेक्टर ने जाना घायल जवानों का हाल

इस संबंध में जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा "हमारे 2 पुलिस जवानों को यहां एडमिट कराया गया था. दोनों जवान ठीक हैं. पुलिस वालों के साथ मारपीट और उनके साथ लूटपाट के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है." उन्होंने आगे कहा "कभी भी समाज में इस तरह की कोई घटना घटती है तो जनता से निवेदन है कि वे इतने अग्रेसिव न हों. बच्चे बालिग होते हैं तो अपना फैसला खुद ले लेते हैं. बड़े बैठकर उन्हें समझाएं. कानून को अपने हाथ में लेकर हिंसा करना अच्छी बात नहीं है."

Last Updated : January 6, 2026 at 7:39 PM IST