ETV Bharat / state

नदी किनारे सोए ग्रामीण की एमसीबी में मौत, पोंडी थाना क्षेत्र के कवड़िया नदी की घटना

अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में नदी किनारे सो गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

VILLAGER SLEEPING ON RIVERBANK DIED
नदी किनारे सोए ग्रामीण की एमसीबी में मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 5:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पोंडी थाना क्षेत्र में कवड़िया नदी किनारे एक ग्रामीण का शव स्थानीय लोगों ने देखा. घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पोंडी थाना प्रभारी जवाहरलाल गायकवाड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

शक है शराब के नशे में नदी किनारे सो गया था मजदूर

पोंडी पुलिस ने मृतक की पहचान रंजीत के रूप में की है. मृतक रंंजीत चिरमिरी के वार्ड नंबर-1 मोहरी दफाई स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था. बताया जा रहा है कि रंजीत बीते दिन दोपहर में अपने दोस्तों के साथ शराब पीने गया था. अत्यधिक शराब पीने के बाद वह कवड़िया नदी के किनारे ही सो गया.

सर्दी लगने से मौत की जताई जा रही आशंका

मजदूर की ठंड से मौत की आशंका प्राथमिक जांच में जताई जा रही है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है. पीएम रिपोर्ट से मौत की असली वजह और समय का खुलासा हो पाएगा.

मृतक मजदूर के दोस्तों से पुलिस कर रही पूछताछ

मृतक मजदूर रंजीत ने जिन लोगों के साथ शराब पी थी उन लोगों की तलाश कर उनसे जानकारी जुटा रही है. पुलिस ये पता लगा रही है कि किसी और तरह की कोई रंजिश तो मृतक की किसी के साथ नहीं थी.

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना से इलाके में शोक की लहर है. मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. शासन की ओर से इस तरह के मामलों में अगर कोई मुआवजा बनता है तो वो भी दिया जा सकता है.

लाल आतंक के सूर्यास्त और विकास के सूर्योदय का साक्षी बना 2025 में नारायणपुर

नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप ने गिनाई वीबी जी राम जी योजना की खूबियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप, अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की टी शर्ट लॉंच, अब 31 जनवरी को आयोजन