ETV Bharat / state

शराब माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सक्ती एसपी से की शिकायत, नशा मुक्त गांव की मांग

सक्ती जिले में शराब माफिया के खिलाफ बारद्वार थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने मोर्चा खोला है. सरवानी गांव के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

Village against liquor mafia
शराब माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 25, 2026 at 12:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सक्ती : सक्ती जिले में महुआ शराब की अवैध बिक्री को लेकर सरवानी गांव के ग्रामीणों ने मोर्चा खोला है. ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब बिक्री के लिए पुलिस शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है.अवैध शराब की बिक्री को लेकर बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की है.

आबकारी विभाग अवैध शराब पर नकेल कसने में नाकाम

ग्रामीणों का आरोप है कि बारद्वार थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का काम जोरों से चल रहा है. जिस पर लगाम लगाने आबकारी विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है. वहीं पुलिस पर भी सेटिंग कर शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप अब ग्रामीण लगा रहे हैं.

Village against liquor mafia
शराब माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


युवा पीढ़ी नशे के कारण हो रही है बर्बाद

बाराद्वार थाना क्षेत्र के सरवानी गांव के ग्रामीण एसपी से मामले की शिकायत करने पहुंचे. उन्होंने बताया कि गांव के युवा पीढ़ी शराब ओर नशे के जाल में फंसकर बर्बाद हो रही है.

शराब माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कई युवाओं की तो असमय ही नशे के कारण मौत हो चुकी है. बाराद्वार पुलिस भी शराब माफिया को संरक्षण दे रही है. शराब माफिया ग्रामीणों को खुलेआम धमकी देते हैं कि हमारा सब जगह सेटिंग है जहां जाना है जाओ- शिवकुमार यादव, ग्रामीण

शराब माफिया के अंदर कानून का खौफ नहीं

आपको बता दें कि जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में यह गोरखधंधा तेजी से फल फूल रहा है. वहीं कार्यवाही नहीं होने से शराब माफियाओं के हौसले भी बढ़े हुए हैं. आय दिन हत्या,लूट मारपीट जैसे मामले सामने आ रहे हैं. बावजूद इसके आबकारी विभाग और पुलिस विभाग अब तक अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई नहीं कर सका है. ग्रामीणों का आरोप भी बेहद संगीन है.ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर पुलिस को ही जिम्मेदार माना है.वहीं एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सरवानी गांव के पुरुष और महिलाएं गांव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत को लेकर आईं थी. उनका मानना है कि गांव में अवैध शराब की जो बिक्री हो रही है उसमें विभाग के कुछ लोग संलिप्त हैं.मैंने उनको आश्वस्त किया है कि आबकारी विभाग के साथ टीम बनाकर इसकी जांच की जाएगी और जो भी इस मामले में दोषी होगा उस पर वैधानिक कार्रवाई होगी- प्रफुल्ल ठाकुर,एसपी


आपको बता दें कि सरवानी गांव के लोगों का कहना है कि अवैध शराब की जद में आकर युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद हो रही है.गांव के लोग पहले भी इसकी शिकायत किए थे लेकिन दो चार दिन गश्ती के बाद फिर से अवैध शराब की बिक्री शुरु हो गई.ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सेटिंग के शराब की बिक्री नहीं हो सकती है.इसलिए उनके गांव में अवैध शराब की बिक्री को बंद करके पूरे गांव को नशा मुक्त किया जाए.

बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मरने वालों में 2 सगे भाई शामिल, सड़क पर बिछी लाशें

छत पर सोया था अजगर, फुंफकार सुनते ही उड़ गए घर वालों के होश, मच गया कोहराम

बस्तर की माटी में घुली अंतरराष्ट्रीय महक, किर्सी ह्यवैरिनेन का धूड़मारास में स्वागत