ETV Bharat / state

'भाजपा को महिला सम्मान का ढोंग रचने की जरूरत नहीं, रैली में बिंदल ने क्या कहा सबने सुना'

राहुल गांधी के कांगड़ा दौरे पर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार. साथ ही पीएम मोदी पर साधा निशाना.

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 2, 2026 at 3:55 PM IST

|

Updated : May 2, 2026 at 4:22 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा ये सबको पता है कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है. शिमला में हुई रैली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने महिलाओं के बारे में क्या कहा, ये सबको पता है.

'भाजपा महिलाओं का कितना करती है सम्मान, बिंदल ने रैली में बताया'

वहीं, महिला आरक्षण को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'भाजपा महिलाओं को कितना सम्मान करती है? वह सबके सामने है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शिमला में हुई रैली के दौरान महिलाओं के लिए जो बात कही, वह सब ने सुनी है तो भाजपा को महिला सम्मान करने का ढोंग रचने की जरूरत नहीं है. महिला आरक्षण के लिए 2023 में जो बिल पास हुआ है, यदि यह इतनी महिला हितैसी है तो उसे बिल को इस रूप में पास क्यों नहीं करते'.

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह (ETV Bharat)

'सिर्फ सेल्फी लेने और फोटो खिंचने हिमाचल आते हैं पीएम मोदी'

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी प्रहार किया है. मंत्री विक्रमादित्य ने कहा, 'जब प्रधानमंत्री हिमाचल आते हैं तो यहां पर वह सेल्फी खिंचवाते हैं और अपने डीएसएलआर कैमरे से फोटो खींचकर चले जाते हैं. पीएम यहां अपने नेताओं से मिलते तक नहीं है'.

राहुल गांधी पर BJP की बयानबाजी पर भड़के विक्रमादित्य

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कांगड़ा दौरे को लेकर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कांगड़ा में संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. वहां पर उन्होंने हिमाचल, पंजाब और जम्मू कश्मीर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों से काफी समय तक मुलाकात की. उसके बाद जो लोग वहां पर थे, राहुल गांधी उनसे भी मिले हैं. भाजपा को इस तरह से की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.

सरकार की उपलब्धियां पर लड़ेंगे चुनाव: विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश में हो रहे नगर निगम चुनाव को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो वह मजबूती के साथ लड़ने में विश्वास रखते हैं. हिमाचल में चार नगर निगम चुनाव हो रहे हैं. मंडी में उन्हें जिम्मेवारी दी गई है और जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है, वह उसे बखूबी निभाते हैं. इन चुनाव में सरकार की उपलब्धियां और सरकार की कार्यप्रणाली जो अब तक रही है, उसको लेकर लोगों के बीच जाएंगे और मजबूती से चुनाव लड़ेंगे.

बिटुमेन के दाम बढ़ने से रुके टायरिंग के काम, पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश में इस समय टायरिंग का कार्य होता है, लेकिन जिस तरह से बिटुमेन और एलडीओ के दाम बढ़ गए है. जिससे पीएमजीएसवाई फेज-3 के तहत होने वाले टारिंग का कार्य ठेकेदारों ने बंद कर दिया है. वहीं, बिटुमेन और एलडीओ के दाम बढ़ने से अब लागत 70 करोड़ बढ़ गई है. इसको लेकर कई बार केंद्र सरकार के समक्ष इस मामले को उठाया गया है, लेकिन अभी तक वहां से कोई भी जवाब नहीं मिल पाया है. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे और प्रदेश में विकास कार्य रुके ना देश सुनिश्चित किया जाएगा.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि पर केंद्र को घेरा

केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई है. इसको लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चार राज्यों में चुनाव हो रहे थे, जिसके चलते केंद्र की भाजपा सरकार गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि नहीं कर रही थी, लेकिन जैसे ही मतदान हुआ उसके बाद सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर में 993 रुपए की भारी वृद्धि कर दी और इसका असर सीधा जनता पर पड़ेगा. होटल और रेस्टोरेंट मालिक खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ा देंगे.

'अब पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ा सकती है केंद्र सरकार'

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में सारा बोझ आम लोगों पर पड़ने वाला है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ा सकती है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. विदेश मंत्री जो लाल आंखें दिखाने की बात करते थे, अब वह कुछ नहीं बोल पा रहे हैं. रूस से सस्ता तेल मिल रहा था, लेकिन अमेरिका के दबाव में आकर वहां से कच्चा तेल नहीं खरीद रहा है. इससे देश को काफी नुकसान हो रहा है.

'केंद्र सरकार की झोली में बैठकर काम कर रहा चुनाव आयोग'

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने चार राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चार राज्यों मे चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. बंगाल में दोबारा से कुछ जगह पर मतदान हो रहा है. इसके चलते चुनाव आयोग के कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं. चुनाव आयोग भाजपा और केंद्र सरकार की झोली में बैठकर काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: शिमला में टैक्सी ड्राइवर को लात मारने वाला ASI सस्पेंड, वीडियो सामने आने के बाद एक्शन

Last Updated : May 2, 2026 at 4:22 PM IST