ETV Bharat / state

महासमुंद कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने आपातकाल विषय पर किया वाद-विवाद

भारत सरकार की ओर से विकसित भारत युवा संसद” का कार्यक्रम आयोजन किया गया. केंद्र सरकार की पहल पर युवाओं ने अपने तर्क रखे.

Viksit Bharat Yuva Sansad
महासमुंद कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 25, 2026 at 8:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

महासमुंद: जिले के शासकीय वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया. जिस तरह हमारे चुने हुए सांसद लोकसभा में अपनी बात रखते हैं और मुद्दे उठाते हुए उसी तरह युवाओं ने भी युवा संसद में अपने विचार रखे. आपातकाल को लेकर वाद-विवाद हुआ.

महासमुंद में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर बहस

कार्यक्रम में 'आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' विषय पर चर्चा हुई. इसमें पक्ष में 6 और विपक्ष में 8 युवाओं ने तथ्यपूर्ण और प्रभावशाली बहस प्रस्तुत की. युवाओं ने आपातकाल के दौरान हुए संवैधानिक बदलावों और उसके प्रभावों पर अपने विचार रखे.

युवाओं को मिला सीखने का अवसर

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी थीं. उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ सोच विकसित करने, लोकतांत्रिक परंपराओं को समझने और देश के विकास में भागीदारी का अवसर देते हैं.

Viksit Bharat Yuva Sansad
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी थीं (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है. युवा सांसद कार्यक्रम में युवाओं को विचार रखने का मौका मिला है. स्वस्थ वाद-विवाद होना चाहिए और ये कार्यक्रम कारगर साबित होगा- रूप कुमारी चौधरी, सांसद

आपातकाल को समझने का मौका मिला

जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि संविधान की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है. युवा संसद में स्पीकर बनी छात्रा ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण पल बताया. एक प्रतिभागी ने कहा कि आपातकाल और संविधान की सुरक्षा के महत्व को समझना उनके लिए सीखने वाला अनुभव रहा.

Viksit Bharat Yuva Sansad
केंद्र सरकार की पहल पर युवाओं ने अपने तर्क रखे. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र को सफल और स्थायी बनाए रखना है और युवाओं में इसका प्रचार करना है- डॉ. मालती तिवारी, जिला नोडल अधिकारी, विकसित भारत युवा संसद

आगे का अवसर

जिला स्तर पर चयनित 10 युवा राज्य विधानसभा में अपने विचार रखेंगे. वहीं राज्य से चुने गए 3 युवाओं को देश की संसद में बोलने का मौका मिलेगा.

महासमुंद में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 68 लाख से ज्यादा का गांजा पकड़ा
आजादी के 77 साल बाद भी ग्रामीणों को सड़क का इंतजार , आपातस्थिति में गांव तक नहीं पहुंचती एंबुलेंस
महासमुंद में 10 करोड़ की परियोजना की सुस्त चाल, कभी पाइपलाइन फूट रही, कभी धूल से लोग परेशान