ETV Bharat / state

झीरम घाटी में शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि: विजय शर्मा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होने के बाद वे झीरम घाटी जाकर शहीद कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि देंगे.

VIJAY SHARMA IN KAWARDHA
विजय शर्मा कवर्धा में (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 7:50 AM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 7:55 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा गुरुवार को एक दिवसीय कवर्धा विधानसभा के दौर पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि झीरम में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को उनकी सरकार सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है.

"बस्तर में बचे हुए नक्सलियों का सफाया जल्द"

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि देश का 80 प्रतिशत नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में था. बड़ी संख्या में जवान जंगलों की खाक छानते थे. लेकिन अब 6 हजार नक्सलियों में से सिर्फ 300 नक्सली ही बचे है, वो भी जल्द समाप्त होंगे. विजय शर्मा ने कहा कि सही मायनों में कांग्रेस के नेताओं की शहदात का बदला भारतीय जनता पार्टी ने नक्सलियों को मिटाकर किया है.

नक्सलवाद पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा (ETV Bharat Chhattisgarh)

विजय शर्मा ने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को याद करके कहा कि कांग्रेस शहीदों को अपना कहती हैं लेकिन आज तक उनके लिए कुछ नहीं किया जबकि नक्सलियों को खत्म करके शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

मैं एक बार जब वहां से गुजर रहा था तब मैंने वहां रुक कर प्रणाम किया और मन में सोचा हूं जिस दिन छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होगा मैं वहां जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दूंगा- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ का बजट

23 फरवरी से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बजट सत्र को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार के बजट में सब कुछ खास है. इस बार एक महीने का बजटसत्र चल रहा है. बजट भी पेश होगा और बहुत सारे जरूरी विधयेक भी पेश किए जाएंगे.

VIJAY SHARMA IN KAWARDHA
12.63 करोड़ की लागत से 3 नई सड़कों का भूमिपूजन (ETV Bharat Chhattisgarh)

कवर्धा को करोड़ों की सौगात

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा दौरे के दौरान ग्राम बम्हनी में 20 लाख की लागत से बनने वाले लोधी सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया. इस दौरान गांव के सरपंच समेत लगभग 100 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया.

VIJAY SHARMA IN KAWARDHA
बम्हनी में लोधी समाजिक भवन का भूमिपूजन (ETV Bharat Chhattisgarh)

कार्यक्रम के बाद डिप्टी विजय शर्मा ग्राम बैहरसरी पहुंचे और वहां 12.63 करोड़ की लागत से 3 नई सड़कों का भूमिपूजन किया. इस सड़क के बनने से तीन अलग-अलग गांव बैहरसरी से मुख्य मार्ग तक 8.80 किलोमीटर, मदनपुर से बटूराकछारों 1.40 किलोमीटर और खडौदा से मदनपुर तक 3.40 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण होगा. जिससे गांव के लोगों का आवागमन सुगम होगा और गांव के विकास को मजबूती मिलेगी.

VIJAY SHARMA IN KAWARDHA
शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण (ETV Bharat Chhattisgarh)

डिप्टी सीएम ने बैहरसरी में समुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की. वहीं कवर्धा पहुंच कर विजय शर्मा ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया, इस दौरान जनप्रतिनिधि, चन्द्रवंशी समाज पदाधिकारी समाज के लोग, भाजपा कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

VIJAY SHARMA IN KAWARDHA
कवर्धा में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा (ETV Bharat Chhattisgarh)

"कवर्धा बनेगी भव्य सिटी"

विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ चुना है उन उम्मीदों पर खरा उतरने का वे प्रयास कर रहे हैं. शर्मा ने कहा कि जिले में लगातार विकास हो रहा है. शहरी क्षेत्र में चौक-चौराहे, सौंदर्यीकरण, चौपाटी, सड़क निर्माण, मेडिकल कॉलेज, नालंदा परिसर समेत तमाम विकासकार्य हो रहे हैं, कुछ काम जारी है. आने वाले समय में और विकास किया जाएगा. आने वाले समय में कवर्धा एक भव्य सिटी बनेगा.

VIJAY SHARMA IN KAWARDHA
कवर्धा विधानसभा के दौरे पर विजय शर्मा (ETV Bharat Chhattisgarh)
साय सरकार का बड़ा फैसला, रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले मिलेगी छुट्टी, सलीम राज ने की सराहना
5000 पदों पर भर्ती, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
बस्तर में अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग का एक्शन, पोकलेन और 16 वाहन जब्त
Last Updated : February 20, 2026 at 7:55 AM IST