ETV Bharat / state

बोकारो में विजिलेंस टीम, सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल स्थित फार्मेसी का किया औचक निरीक्षण

बोकारो में सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल के फार्मेसी का रांची विजिलेंस टीम ने निरीक्षण किया.

vigilance team inspection pharmacy at CCL Central Hospital in Bokaro
विजिलेंस टीम द्वारा सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल के फार्मेसी (बोकारो) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 7, 2026 at 6:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारोः जिला अंतर्गत बेरमो कोयलांचल में रांची विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के केंद्रीय अस्पताल ढोरी क्षेत्र स्थित अमृत फार्मेसी का निरीक्षण किया.

इस निरीक्षण के दौरान दवा स्टॉक, अभिलेखों और फार्मेसी की व्यवस्था की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान सामने आए वीडियो में सीसीएल के चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार विजिलेंस अधिकारियों के समक्ष यह कहते नजर आ रहे हैं कि अमृत फार्मेसी में कई आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं. वीडियो में वे यह भी कहते हैं कि उन्होंने कई बार दवाओं की आपूर्ति के लिए कहा लेकिन इसके बावजूद अब तक दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं.

डॉ. पुनीत कुमार की इस टिप्पणी के बाद फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. विजिलेंस टीम ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों और व्यवस्था का भी जायजा लिया. हालांकि, सीसीएल प्रबंधन, अमृत फार्मेसी अथवा विजिलेंस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है. निरीक्षण के निष्कर्ष और दवाओं की उपलब्धता को लेकर आगे की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.

इस मामले में केंद्रीय अस्पताल ढोरी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर संजय सिन्हा ने सिर्फ इतना ही कहा कि रांची विजिलेंस की टीम के द्वारा केंद्रीय अस्पताल ढोरी स्थित अमृत फार्मेसी में दबाव की समुचित आपूर्ति की जांच में पहुंची थी. विजिलेंस की टीम जांच कर वापस चली गई है.