ETV Bharat / state

विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले जनक राज, "सरकार सही है, तो सिटिंग जज से कराए हिमकेयर मामले की जांच"

हिमकेयर योजना जांच मामले में विजिलेंस ने बीजेपी विधायक जनक राज से की पूछताछ.

बीजेपी विधायक जनक राज से विजिलेंस ने की पूछताछ
बीजेपी विधायक जनक राज से विजिलेंस ने की पूछताछ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 20, 2026 at 7:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय पहुंचे. सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे डॉ. जनक राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई. वह पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर रह चुके हैं.

पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने कहा, "सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है. उनका हिमकेयर योजना में किसी तरह की गड़बड़ी से कोई लेना-देना नहीं है. यदि सरकार को लगता है कि वह सही है तो पूरे मामले की जांच किसी सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए".

₹95 करोड़ का बिल किया था पास

डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमकेयर योजना गरीब लोगों के लिए लाई गई थी और इसका लाभ जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर लोगों को मिला है. उनके मेडिकल सुपरिंटेंडेंट रहते करीब 95 करोड़ रुपये के बिल पास किए गए, लेकिन उनके कार्यकाल में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है.

बीजेपी विधायक जनक राज (ETV Bharat)

जनक राज ने सरकार पर सवाल उठाए

नादौन में कैंप लगाने से रोके जाने को लेकर भी डॉ. जनक राज ने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोग खुद मदद के लिए उन्हें फोन करते हैं. अगर लोगों की मदद करना कानून तोड़ना है तो वह ऐसे कानून तोड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना उनका उद्देश्य है और वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: सीएम के गृह क्षेत्र नादौन में भाजपा MLA डॉ. जनक ने देखे मरीज, प्रशासन ने मांग लिया स्पष्टीकरण