ETV Bharat / state

सीतापुर में चार दिन से लापता युवक का वीडियो वायरल; बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का लगा रहा आरोप

7 जनवारी को सदरपुर थाना क्षेत्र के रंडा गांव से युवक लवकुश यादव लापता था.

लापता युवक वीडियो आया सामने
लापता युवक वीडियो आया सामने (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 5:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सीतापुर: जिले में चार दिनों से लापता युवक का वीडियो सामने आया है. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो में युवक ने तीन लोगों पर खुद को बंधक बनाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि 7 जनवारी को सदरपुर थाना क्षेत्र के रंडा गांव से युवक लवकुश यादव लापता था. परिजनों ने सदरपुर थाने में लवकुश के लापता होने की मुकदमा दर्ज कराई थी. इसके पुलिस युवक की तलाश में जुट हुई थी.

वायरल वीडियो में युवक खुद को बंधक बनाकर प्रताड़ित किये जाने का दावा कर रहा है. युवक का दावा है कि जंगल में कई अन्य युवक भी बंधक हैं. इतना ही नहीं उसने तीन लोगों को मार दिए जाने का भी आरोप लगाया है. लेकिन बंधक बनाने वाले कौन हैं और क्यों ऐसा किया इस बात का खुलासा युवक ने नहीं किया है. लवकुश ने चारों ओर घेराबंदी होने के कारण भाग न पाने की बात कही है. वीडियो में लवकुश के बदन पर पूरे कपड़े नहीं हैं. वह रो रोकर कई दिनों से भूखे होने की बात कह रहा है.

सदरपुर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अब सर्विलांस के जरिए लवकुश यादव की तलाश लगातार कर रही है. पुलिस इस वीडियो की सत्यता और इसके पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है, ताकि बंधक बनाए गए लड़कों और युवक का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जा सके.