ETV Bharat / state

रुड़की में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव, सामने आया वीडियो

रुड़की में दो गुटों के बीच पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की.

STONE PELTING BETWEEN TWO GROUPS
रुड़की में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 28, 2026 at 8:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुड़की: हरिद्वार जिले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया और महिला समेत कई लोग घायल हो गए. वहीं घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है. शनिवार को विवाद के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो गया. बताया गया है कि इस खुनी संघर्ष के कारण दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया है. इस पथराव में एक महिला समेत तीन लोग घायल बताए गए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रुड़की में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष (VIDEO- SOCIAL MEDIA)

वहीं दोनों पक्षों में हुए पथराव का किसी शख्स के द्वारा वीडियो बना लिया गया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से पथराव होता हुआ साफ तोर से दिखाई दे रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छत पर कुछ लोग खड़े हुए हैं और पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी उन्हें जवाब दिया जा रहा है. इसके साथ ही वीडियो में एक गली में खड़े कुछ लोग छत पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जबकि छत से भी उनके ऊपर पथराव किया जा रहा है.

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बातचीत में बताया कि मामला एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हो रहे पथराव का है. फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: