बनेड़ा SHO का परिवादी को धमकाते हुए गाली-गलौच करने का वीडियो वायरल, थाना अधिकारी ने कहा- एडिटेड वीडियो
इस मामले में भीलवाड़ा एसपी सागर राणा ने तुरंत एक्शन लेते हुए बनेड़ा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है.

Published : June 3, 2026 at 10:35 AM IST
भीलवाड़ा: चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी से विधायक और प्रदेश के सरकारिता मंत्री गौतम दक का हाल ही में पुलिसकर्मियों के साथ कथित गाली गलौच और धमकाने का वीडियो का मामला सामने आया था. इसके बाद अब भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना अधिकारी की ओर से रास्ता विवाद को लेकर परिवादी को धमकाने व गाली गलौच का वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है.
इस मामले में भीलवाड़ा एसपी सागर राणा ने तुरंत एक्शन लेते हुए बनेड़ा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं, बनेड़ा थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी ने कहा कि हमने दोनों पक्षों को सुनकर समझाइश की कोशिश की थी. इस दौरान वीडियो पारिवादी की ओर से ही बनाया गया है. इसमें हमने गाली गलौच नहीं की. ये एडिट किया हुआ वीडियो है.
वीडियो सामना आने के बाद हमने एएसपी के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया है. जांच की जा रही है. फिलहाल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. समझाइश की जगह इस प्रकार गाली गलौच करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. : सागर राणा, भीलवाड़ा एसपी
पढ़ें. मंत्री गौतम दक पर राजकार्य में बाधा और गाली-गलौज का मामला दर्ज, CID-CB को भेजी जाएगी जांच
बनेड़ा थानाधिकारी बछराज चौधरी का एक वीडियो मंगलवार देर रात्रि से सोशल मीडिया पर सामने आया है. मामला एक जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से बनेड़ा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है. इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, लेकिन वीडियो को लेकर विभिन्न प्रकार के दावे किए जा रहे हैं. आरोप है कि वीडियो में थानाधिकारी की ओर से एक पक्ष को फटकार लगाते हुए अपशब्द कहने और जेल में बंद करने की बात कही जा रही है.

