सिरसा नगर परिषद में वाइस चेयरमैन चुनाव टला, एसडीएम की तबीयत बिगड़ने से कैंसिल, जमकर चल रहे आरोपों के "बाण"
सिरसा नगर परिषद में वाइस चेयरमैन चुनाव टल गया है. यहां बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है और जमकर आरोप लगाए जा रहे हैं.

Published : February 18, 2026 at 7:23 PM IST
|Updated : February 18, 2026 at 9:04 PM IST
सिरसा : हरियाणा की सिरसा नगर परिषद चुनाव में वाइस चेयरमैन पद के लिए होने वाला चुनाव टल गया जिसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. दरअसल सिरसा नगर परिषद में 32 वार्ड है और वाइस चेयरमैन के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था. कांग्रेस और निर्दलीयों पार्षदों ने 20 की संख्या बल दिखाई थी. विपक्षी पार्षदों ने जिला प्रशासन पर चुनाव नहीं करवाने का आरोप लगाया है.
सिरसा नगर परिषद में टला चुनाव : सिरसा के एसडीएम राजेंद्र कुमार को चुनाव संपन्न करवाने का जिम्मा दिया गया था. लेकिन आरोप है कि एसडीएम राजेंद्र कुमार बीमार होने के चलते चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए और चुनाव स्थगित हो गया है. चुनाव स्थगित होने के बाद बीजेपी ने अपने 18 पार्षद शो किए और चुनाव अगली बार के लिए टल गया. विपक्षी पार्टियों के पार्षदों ने सत्ता पक्ष के पार्षदों और जिला प्रशासन पर चुनाव को नहीं करवाने का आरोप लगाया है.
बीजेपी का दावा : बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा ने बीजेपी के 18 पार्षदों का बहुमत दिखाते हुए बीजेपी का ही वाइस चेयरमैन बनाने का दावा किया और कांग्रेस पर निशाना साधा है. आपको बता दें कि कालांवाली नगर पालिका में मंगलवार को कांग्रेस का वाइस चेयरमैन बना है और बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है.
एसडीएम की तबीयत खराब : सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने बताया कि बीजेपी ने संख्या बल दिखा दिया है. कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे थे कि बीजेपी के पास आंकड़ा नहीं है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है. उल्टा विपक्ष के पास बहुमत नहीं था. सिरसा के एसडीएम की तबीयत खराब होने से चुनाव कैंसिल हुआ है. कांग्रेस के पार्षदों की ओर से झूठा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब अगली बार तारीख आएगी तो चुनाव जरूर पूरा होगा.
कांग्रेस पर गोबिंद कांडा का निशाना : वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा का कहना है कि उनके सभी पार्षद मौके पर मौजूद थे और कोरम भी पूरा था. उनका कहना है कि सिरसा के एसडीएम की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से चुनाव स्थगित हुआ है और प्रशासन से नई तारीख मिलते ही दोबारा चुनाव कराया जाएगा और बीजेपी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी. गोबिंद कांडा ने सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को भौंकने के अलावा और कोई काम नहीं है. बीजेपी का ही वाइस चेयरमैन बनेगा.
कांग्रेस ने लगाया साज़िश का आरोप : वहीं कांग्रेस पार्षद गोपी राम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से 20 पार्षदों का बहुमत था लेकिन बीजेपी के नेताओं की साज़िश के चलते जिला प्रशासन ने चुनाव नहीं होने दिया जबकि कांग्रेस का कोरम पूरा था. चुनाव टालने के लिए जिला प्रशासन ने साज़िश रची है. उन्होंने बीजेपी के चेयरमैन शांति स्वरूप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का चेयरमैन सिरसा में भ्रष्टाचार कर रहा है लेकिन कांग्रेस का वाइस चेयरमैन बनने के बाद सिरसा में विकास होंगे और भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में उगा "बाहुबली" शलजम, ऑर्गेनिक खेती कर किसान भाईयों ने किया कमाल
ये भी पढ़ें : डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद, अनजान परिवार ने यूं जीता दिल, यूट्यूब पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार
ये भी पढ़ें : हरियाणा के स्टार हॉकी खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे, उत्तराखंड के होटल में सुमित और सोनिका ने रचाई शादी

