ETV Bharat / state

फतेहाबाद में सोते हुए सेल्समैन के बिस्तर में घुसा जहरीला सांप, सामने देखा तो उड़ गए होश, CCTV कैमरे में कैद घटना

हरियाणा के फतेहाबाद में सोते हुए सेल्समैन के बिस्तर में जहरीला सांप घुस गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Venomous snake enters sleeping salesman bed in Fatehabad
फतेहाबाद में सोते हुए सेल्समैन के बिस्तर में घुसा जहरीला सांप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 2, 2026 at 11:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद के मोहम्मदपुर सोतर गांव के पास शराब ठेके पर रात को सो रहे एक सेल्समैन के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसे वो शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा. देर रात उसके बिस्तर में जहरीला कॉमन करैत सांप घुस गया. सोते समय सांप के पीठ से टकराने पर सेल्समैन की नींद खुली. उसने हाथ से बिस्तर पर महसूस किया तो उसे रस्सी जैसी कोई चीज लगी, लेकिन जब उसने उठकर देखा तो सामने सांप मौजूद था.

स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया : घटना के बाद सेल्समैन शिवम दूबे घबरा गया और तुरंत बिस्तर छोड़कर ठेके के काउंटर पर चढ़ गया. उसने बिना सांप के पास जाए बगैर ठेकेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद सांप पकड़ने वाले को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद स्नेक कैचर ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

जहरीला सांप देख उड़े होश : शिवम के अनुसार, वह रात में ठेके पर बने बिस्तर में सो रहा था. इसी दौरान उसे अपनी पीठ पर कुछ रेंगने और टकराने का अहसास हुआ. पीठ पर खुजली होने के कारण उसने हाथ पीछे किया तो उसे कुछ रस्सी जैसा महसूस हुआ. शुरुआत में उसने इसे बिस्तर में पड़ा कोई सामान समझा, लेकिन नींद से उठकर देखने पर सामने जहरीला सांप देखकर उसके होश उड़ गए.

फतेहाबाद में सोते हुए सेल्समैन के बिस्तर में जहरीला सांप घुस गया (ETV Bharat)

जहरीले सांपों में गिना जाता है कॉमन करैत : शिवम ने बताया कि सांप देखकर वह बेहद डर गया था, लेकिन उसने घबराकर कोई हरकत नहीं की. उसने मोबाइल निकाला और ठेकेदार को फोन करके मदद मांगी. कुछ देर बाद स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. बताया गया कि कॉमन करैत देश में पाई जाने वाली बेहद जहरीली सांपों की प्रजातियों में शामिल है और इसे भारत के चार प्रमुख जहरीले सांपों में गिना जाता है. घटना के बाद ठेके पर मौजूद कर्मचारियों में काफी देर तक डर का माहौल बना रहा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : पलवल में सांप ने काटा तो अस्पताल में शुरू हुई झाड़-फूंक, नीम की पत्तियों से युवती का झाड़ा लगाने का वीडियो आया सामने

ये भी पढ़ें : पंचकूला की बहादुर महिला हेड कांस्टेबल लोकेश, 600 से ज्यादा सांपों का किया रेस्क्यू, ETV भारत के कैमरे में कैद लाइव स्नेक रेस्क्यू

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद के स्नेकमैन नीरज, 12 हजार सांपों का फ्री में कर चुके हैं रेस्क्यू