ETV Bharat / state

कोडरमा में महिला से दुष्कर्म, चाकू दिखाकर बच्चे को मारने की दी धमकी

कोडरमा में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है.

Vehicle owner molested Woman in Koderma
डोमचांच थाना, कोडरमा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 4, 2026 at 5:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: जिला में डोमचांच थाना क्षेत्र में एक जेसीबी मालिक ने अपने ही चालक की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जिसको लेकर पीड़िता ने डोमचांच थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है.

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उनके पति जेसीबी चलाने का काम करते हैं. जब उनके पति कुछ काम से बरकट्ठा गये हुए थे और उनकी सास और ननद आलू के खेत पर काम करने गयी थी. महिला अपने बच्चों के साथ घर पर सो रही थी.

इसी बीच घर में आरोपी नंदलाल पंडित पहुंचा और चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में किसी को बताने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी. जब आरोपी की घटना को अंजाम देकर घर से निकल ही रहा था कि इसी बीच पीड़िता की सास और ननद घर पहुंच गई.

महिला की सास और ननद ने आरोपी को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन नंदलाल पंडित किसी तरह से भागने में सफल रहा. हालांकि इस दौरान आरोपी अपना मोटरसाइकिल पीड़िता के घर पर ही छोड़ कर भाग गया. थाना में दिए आवेदन के आधार पर डोमचांच पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार आरोपी नंदलाल पंडित को पकड़ने के साथ पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

इस मामले को लेकर डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर कांड दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बच्चे का इलाज करवाने गई थी पीड़िता

इसे भी पढ़ें- राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस के शिकंजे में आरोपी

इसे भी पढ़ें- चाईबासा में नाबालिग से यौन शोषण का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार