ETV Bharat / state

Trade Deal Controversy : केंद्रीय कानून मंत्री बोले- राहुल गांधी झूठ बोलकर भाग जाते हैं

केंद्रीय मंत्री मेघवाल गुरुवार को बीकानेर के दौरे पर रहे और वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया...

Arjun Ram Meghwal
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (ETV Bharat Bikaner)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 8:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह झूठ बोलते हैं और बिना तथ्य की बात करते हैं और फिर भाग जाते हैं. बीकानेर के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने गुरुवार को वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और साध्वी ऋतंभरा की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2003 में संसद भवन की सेंट्रल हॉल में वीर सावरकर की मूर्ति का अनावरण हुआ. 26 फरवरी को बीकानेर में उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया है, यह एक सुखद विषय है.

कांग्रेस को पढ़ने की जरूरत : राजस्थान विधानसभा में 2 साल बनाम 5 साल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोप पर उन्होंने कहा कि यह 5 फरवरी से लगातार विषय चल रहा है और कांग्रेसी साथी पढ़कर नहीं आते, क्योंकि जो पुस्तक दी गई उसमें इस बात का वर्णन है कि कांग्रेस ने 5 साल में क्या किया और 2 साल में भजनलाल सरकार ने क्या किया और किस-किस मद में कितना बजट खर्च हुआ. क्या-क्या काम हुआ, सारा विवरण है, लेकिन कांग्रेस के लोग बिना तैयारी किए सदन में जाते हैं और इस तरह से आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं. बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को ट्रेनिंग की जरूरत है और ऐसा मुझे भी लग रहा है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (ETV Bharat Bikaner)

पढ़ें : India-US Trade Deal के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, विधायकों ने निकाला पैदल मार्च

न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पुस्तक पर यह बोले : इस दौरान एनसीईआरटी की पुस्तक विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले का पटाक्षेप हो गया है और मंत्रालय में भी इसको लेकर बैठक हुई. अब इस विषय को हटा दिया गया है.

राहुल गांधी केवल झूठ बोलने का काम करते हैं : भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के सवाल खड़े करने और राजस्थान के श्रीगंगानगर में 9 मार्च को प्रस्तावित दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह देशभर में घूम रहे हैं. अभी भोपाल भी गए थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलते हैं और बिना तथ्य के बोलते हैं, फिर भाग जाते हैं. यह कांग्रेस की आदत बन गई है.