'मनरेगा भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गया था, सिर्फ गड्ढा खोदो और पाटो योजना थी'
विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर योगी सरकार के मंत्री अलग-अलग जिले में पहुंचकर उपलब्धियां गिनाईं, जानिए किसने क्या कहा?

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 9, 2026 at 8:00 PM IST
सीतापुर/आगरा/सोनभद्रः मनरेगा की जगह 'VB-G RAM G' गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण योजना कानून को लेकर संसद में बड़ा हंगामा हुआ था. जो आज तक रुकने का नाम नही ले रहा है. विपक्षी दलों ने महात्मा गांधी के नाम हटाए जाने और राज्यों पर वित्तीय भार बढ़ाने का जम कर विरोध किया था. इस बदलाव को लेकर राजनीतिक बहस अब और तेज हो गई है. जो सरकार के लिए बड़ी चुनौती है.
इस मामाले को निपटाने और जन जन तक पहुचाने के लिए सरकार ने भी अपने सभी नेताओं को मैदान में उतार दिया है. आज सीतापुर जिले के प्रभारी मंत्री राजा मंयकेश्वर शरण सिंह ने शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता करके बताया कि जी राम जी योजना विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगी. जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएगी.
मनरेगा भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गया थाः वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार दोपहर आगरा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में वीबी-जी-राम जी अधिनियम की खूबियां गिनाईं. कहा कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर फर्जी हाजिरी, कागजी काम और धन के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थी. मनरेगा भ्रष्टाचार का भस्मासुर बन गया था. इस लिए केंद्र सरकार ने विकसित भारत के लिए नई योजना VB-G RAM G लेकर आई है. जिससे जमीन पर काम सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही मौर्य ने कांग्रेस, सपा व अन्य विपक्षी दलों पर जम कर जुबानी हमला बोला.
समय पर भुगतान होगा: सोनभद्र में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर कहा कि इस योजना के तहत सरकार ने अब 125 दिनों की रोजगार गारंटी दी है. कुल मिलाकर 185 दिन का रोजगार उपलब्ध होगा. साथ ही समय पर भुगतान होगा और अगर नही हुआ तो ब्याज समेत भुगतान किया जाएगा. पहले "गड्ढा खोदो और पाटो" की योजना थी. अब उचित रोडमैप बनाकर काम किया जाएगा. जिससे स्थायी विकास होगा.
मंत्री ने एसआईआर (SIR) पर कहा कि सरकार की मंशा है कि जो व्यक्ति भारत का नागरिक हो वही मतदान में हिस्सा ले. इसके अलावा एक ही व्यक्ति का मतदाता सूची में कई-कई जगहों पर नाम होने के चलते धांधली होती थी. एसआईआर का प्रथम चरण पूरा हो चुका है. मतदाता सूची का प्रकाशन भी हो गया है. प्रत्येक व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में होना सुनिश्चित कर लें. इसके अलावा 6 फरवरी तक दूसरा चरण चलेगा, जिसमे किसी का नाम छूट अथवा जगह परिवर्तित किया हो या नया नाम जोड़ना हो तो बीएलओ से सम्पर्क करके जुड़वा सकता है.
ये भी पढ़े: VB-G RAM G योजना से भ्रष्टाचार की सारी संभावनाएं खत्म, इसलिए कांग्रेस परेशान: शिवराज सिंह चौहान

