ETV Bharat / state

‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना आज से पूरे देश में लागू

योजना के तहत श्रमिकों को साल में 125 दिन का काम मिलेगा. योजना के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4000 करोड़ का प्रावधान है.

VB G RAM G ACT 2025
राज्य के बजट में 4000 करोड़ का प्रावधान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 1, 2026 at 7:15 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू हो गई है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन और आधारभूत विकास को नई गति देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत -2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है.

‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना आज से पूरे देश में लागू

'विकसित भारत जी राम जी’ योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण, आजीविका संवर्धन और गांवों के समग्र विकास को बढ़ावा दिया जाएगा.

VB G RAM G ACT 2025
शिवराज सिंह चौहान करेंगे शुभारंभ (ETV Bharat)

राज्य के बजट में 4000 करोड़ का प्रावधान

योजना अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को मांग के आधार पर वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, कृषि आधारित कार्य, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका संवर्धन जैसे टिकाऊ कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी. विकसित ग्राम की परिकल्पना को साकार करने के लिए योजना में कुल 318 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है. योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2026-27 के बजट में 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

आंध्रप्रदेश से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में योजना के शुभारंभ एवं क्रियान्वयन को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. 2 जुलाई 2026 को तिरुपति, आंध्रप्रदेश से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें वे देश के विभिन्न राज्यों से संवाद करेंगे. प्रदेश में यह कार्यक्रम कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंडईखुर्द में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्रामीणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर संवाद करेंगे.

ग्राम सभा की भूमिका होगी सशक्त

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी मिलेगी, 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था होगी, कार्य उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है. इसी तरह डिजिटल जॉब कार्ड एवं तकनीक आधारित कार्य प्रबंधन प्रणाली, समयबद्ध एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के साथ ग्राम सभा की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया गया है.

VB G RAM G ACT 2025
श्रमिकों को साल में 125 दिन का काम मिलेगा (ETV Bharat)

ग्राम सभा द्वारा तैयार होगी पंचायतों के विकास की कार्ययोजना

वीबी जीरामजी में जल संरक्षण, सिंचाई, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है. इस योजना से ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास एवं आजीविका के नए अवसर प्रदान करेगी। सामाजिक अंकेक्षण एवं डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता में भी वृद्धि होगी. नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की कार्ययोजना ग्राम सभा के माध्यम से तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन किया जा सकेगा.

योजना से होने वाले फायदे

विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों में विकास की स्थायी आधारशिला तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगी.

रुद्रेश्वर कॉरिडोर धमतरी: उज्जैन की तर्ज पर महानदी किनारे विकसित होगा धाम, पर्यटन को मिलेगी पहचान

छत्तीसगढ़ की बेटी चंदा मामा के घर भेजेंगी सैटेलाइट, महिमा राजपूत स्पेस मिशन शक्तिसैट में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

पानी में हाइड्रोपोनिक तकनीक से खेती, बिना मिट्टी के उगाई जाती है फसल

धमकीबाज महिला पर एक्शन: झूठे केस में फंसाने का लगाती थी आरोप, मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने दर्ज की शिकायत