ETV Bharat / state

मिशन शक्ति; परिवहन विभाग करेगा 200 महिला परिचालकों की भर्ती, आज लगेगा रोजगार मेला

वाराणसी परिक्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को विस्तार देने के उद्देश्य से 200 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन होगा.

200 महिला परिचालकों की भर्ती होगी.
200 महिला परिचालकों की भर्ती होगी. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 9, 2026 at 9:28 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है. अभियान के तहत समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. इसी क्रम में परिवहन विभाग ने साकारात्मक कदम उठाया है. इसी के तहत वाराणसी परिक्षेत्र में महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा.


200 महिला परिचालकों की होगी भर्ती

क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पाण्डेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को विस्तार देने के उद्देश्य से 200 महिला परिचालकों की संविदा पर भर्ती के लिए रोजगार मेला का आयोजन 9 जनवरी को है. रोजगार मेला क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन, कैंट, वाराणसी परिसर में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लगेगा. अभ्यर्थियों की भर्ती संविदा परिचालक पद पर अनुबंध पत्र के आधार होगी. वर्तमान में कैंट डिपो में 12, काशी डिपो में 5, ग्रामीण डिपो में 8, चंदौली डिपो में 6, जौनपुर डिपो में 4, ग़ाज़ीपुर डिपो में 2 और विंध्यनगर डिपो में 1 महिला संविदा परिचालकों की तैनाती की गई है.


महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर, नहीं है डर का माहौल

कैंट डिपो की महिला परिचालक ममता बताती हैं कि मिशन शक्ति से महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है. परिचालक पद पर महिलाओं को मौका मिल रहा है. यह हम सभी के लिए अच्छा है. आज महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल भी है. जिससे हम यह काम कर पा रहे हैं. महिला परिचालक ज्योति यादव बताती हैं कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए कई प्रयास किए हैं. महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं.