ETV Bharat / state

वाराणसी: ट्रेन पर पत्थर मारने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग

औराई भदोही के पास अहिमनपुर हाल्ट पर ट्रेन पर पत्थर मारा था

ट्रेन पर पत्थर मारने के आरोपी गिरफ्तार.
ट्रेन पर पत्थर मारने के आरोपी गिरफ्तार. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 30, 2026 at 8:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में जीआरपी पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने यात्रा कर रही कुछ महिलाओं पर कागज का टुकड़ा फेंकने के साथ ही औराई भदोही के पास अहिमनपुर हाल्ट पर ट्रेन पर पत्थर मारा था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए इनको गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 4 आरोपी बालिग दो नाबालिग हैं.

इस बारे में जीआरपी इंस्पेटर राजोल नागर ने बताया कि, 28 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 65113 में यात्रा कर रही महिलाओं पर कुछ लड़कों द्वारा कथित रूप से कागज के टुकड़े फेंके जाने तथा विरोध करने पर अहिमनपुर हॉल्ट पर पत्थर मारने की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी ज्ञानपुर रोड एवं आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज रामबाग की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई.

इसके लिए घटना स्थल के संबंध में शिकायतकर्ता से संपर्क एवं उपलब्ध फोटो, वीडियो फुटेज के विश्लेषण के बाद टीम द्वारा अहिमनपुर हॉल्ट के आसपास जांच एवं निगरानी की गई. इस दौरान 29 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर अहिमनपुर हॉल्ट के प्लेटफार्म संख्या-01 पर ट्रेन संख्या 65113 का इंतजार कर रहे संदिग्धों को टीम द्वारा रोककर पूछताछ की गई.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने ट्रेन पर पत्थर चलाने की घटना को स्वीकार की. कार्रवाई के दौरान कुल 06 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 04 पुरुष आरोपियों को कब्जे में लिया गया तथा 02 बाल अपचारियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में संरक्षण में दिया गया. दस्तावेज के अनुसार पुरुष आरोपियों में आदर्श कुमार प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, कृष्ण कुमार यादव एवं आदित्य कुमार गुप्ता शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी कैडर के IAS क्यों दे रहे इस्तीफा; काम का दबाव या पॉलिटिकल प्रेशर, आखिर क्या है वजह?