ETV Bharat / state

वाराणसी में बनेगा ऑल वेदर शेड, वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों को मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट

रेलवे बोर्ड ने 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नया रैक भी उपलब्ध करवाया है.

वाराणसी में ट्रेनों के लिए बनेगा ऑल वेदर शेड.
वाराणसी में ट्रेनों के लिए बनेगा ऑल वेदर शेड. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 7:55 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी : यात्रियों की सुविधा व ट्रेनों की मेंटिनेंस के लिए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. इसी कड़ी में वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास उपहार दिया है. इसके तहत वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहली बार ऑल वेदर शेड की सुविधा शुरू हुई है. जहां वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाएगा. रेलवे बोर्ड ने 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को नया रैक भी उपलब्ध करवाया है. इससे वाराणसी-नई दिल्ली समेत अन्य रूटों पर सफर करने वालों को बड़ी सहूलियत होगी.

वाराणसी में बनेगा ऑल वेदर शेड
वाराणसी में बनेगा ऑल वेदर शेड (Photo Credit : ETV Bharat)


वाराणसी के स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता बताते हैं कि जब हम वाराणसी जंक्शन, उत्तर रेलवे से लोहता स्टेशन की तरफ जाते हैं तो स्टेशन परिसर में ही वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए ऑल वेदर शेड बनाया गया है. इस शेड के अंदर दो फुल लेंथ लाइनें हैं, जहां एक समय पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक्स आ सकते हैं. जिनकी मेंटिनेंस की जा सकती है. यह शेड मॉडर्न तकनीक से बनाया गया है.

वाराणसी से चलने वाली वंदेभारत ट्रेनें.
वाराणसी से चलने वाली वंदेभारत ट्रेनें. (Photo Credit : ETV Bharat)



शेड के होने से बढ़ जाएगी मेंटिनेंस क्षमता : स्टेशन निदेशक ने बताया कि शेड के अंदर ट्रेन का पूरा रख-रखाव किया जा सकेगा. साथ ही मेंटिनेंस स्टाफ को भी सुविधा मिलेगी और मेंटिनेंस क्षमता भी बढ़ जाएगी. इसी को देखते हुए 1 जनवरी 2026 को एक वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक कमीशन के लिए प्लेस किया गया है. इस ऑल वेदर शेड में अन्य ट्रेनों का भी मेंटिनेंस किया जा सकेगा. हालांकि प्राथमिकता वंदे भारत एक्सप्रेस की रहेगी.



26 करोड़ रुपये से तैयार हुआ ऑल वेदर शेड : अर्पित गुप्ता बताते हैं कि ऑल वेदर शेड की मुख्य विशेषता है कि इसमें फुल लेंथ की दो लाइनें हैं. यह पूरी तरह से कवर्ड शेड हैं. इसमें धूप, बारिश, गर्मी का असर काफी कम है. इस शेड के अंदर स्टाफ ट्रेन के ऊपरी हिस्से की जांच कर सकता है. साथ ही ट्रेन के नीचे की तरफ भी अच्छी तरह से जांच की जा सकती है. डीआरएम बृजेश कुमार यादव बताते हैं कि ऑल वेदर शेड की लागत 26 करोड़ रुपये है. फैक्ट्री से निकला 20 कोच का वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक आईसी 2039 शेड में रखा गया है. लोहता में बने शेड में 600 मीटर की दो वाशिंग पिट लाइन हैं.

यह भी पढ़ें : वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल में मिली गंदी बेडशीट, यात्री ने की शिकायत

यह भी पढ़ें : रायबरेली की मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री ने रचा इतिहास, एक महीने में बनाए 212 कोच, वंदे भारत के भी डिब्बे तैयार