बाबा महाकाल के धाम में मना वंदे मातरम का 150वां वर्ष, ओलंपिक खिलाड़ी सीमा पुनिया ने किए दर्शन
ओलंपिक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के सामने टेका मत्था, नंदी हॉल में शिव साधना की.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : November 8, 2025 at 10:49 AM IST
|Updated : November 8, 2025 at 1:22 PM IST
उज्जैन: प्रसिद्ध डिस्क थ्रोअर और ओलंपिक खिलाड़ी सीमा पुनिया ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये. इस मौके पर महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने खिलाड़ी का स्वागत एवं सत्कार किया. सीमा ने भगवान के गर्भ गृह के द्वार से माथा टेक आशीर्वाद लिया और नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की. वहीं अभिनेता रवी मोहन ने भी दर्शन किए.
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्री महाकाल मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम में रखा गया. कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस बैंड एवं श्री महाकालेश्वर बैंड द्वारा वंदे मातरम् की मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा.
प्रसिद्ध अभिनेता रवि मोहन भस्म आरती में हुए शामिल
गुरुवार को प्रसिद्ध अभिनेता रवि मोहन ने भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए थे. इस मौके पर भस्म आरती सहायक प्रभारी प्रवीण शर्मा द्वारा रवि मोहन का सम्मान किया गया. पुजन-विधि पुजारी आकाश गुरु द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई थी. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है. हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं और आशीर्वाद लेते हैं. आम दर्शनार्थियों के साथ जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होती है.

- उज्जैन की तकिया मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से किया इनकार
- फिनिरमिन इंजेक्शन का नशे के रूप में उपयोग! नागदा में मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग ने मारा छापा
राष्ट्रीय गीत वंदे "मातरम्" की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 150 वर्ष स्मरणोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया. दीप प्रज्ज्वलन गौतम टेटवाल प्रभारी मंत्री, उज्जैन, बालयोगी संत उमेश नाथ महाराज सहित कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ. इसके अलावा जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष सहित महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद रहे.
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि "वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होना एक गौरव का क्षण है, मंदिर में हर रोज आम दर्शनार्थियों के साथ खिलाड़ी, अभिनेता सहित अन्य लोग भगवान के दर्शन को आते रहते हैं. सभी को उनके प्रोटोकॉल और सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर की व्यवस्था अनुसार भगवान के दर्शन करवाए जाते हैं."

