हरिद्वार में विवाद के बाद जींद में दो समुदाय आमने-सामने, तोड़फोड़-पथराव के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने खदेड़ा
हरियाणा के जींद में कांवड़ लाने के दौरान कहासुनी के बाद तोड़फोड़ और मारपीट की गई है.

Published : August 17, 2026 at 10:59 PM IST
जींद : हरियाणा के जींद के गांव बहादुरपुर में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ. हालांकि घटना में किसी को चोटें नही आई हैं. दोनों समुदायों के बीच हरिद्वार में आपस में हुई कहासुनी को वजह बताया गया है. विवाद के चलते रात को एक दुकान में भी तोड़फोड़ भी की गई. सफीदों मे भी एक समुदाय के व्यक्ति पर हमला किया गया.
दो समुदायों के बीच कहासुनी : दोनों समुदायों में तनाव की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरे मामले को लेकर बताया गया कि गांव बहादुरपुर के दो समुदाय के युवक कावड़ लेने गए हुए थे. वहां पर आपस में युवकों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद बीती रात नेत्रपाल की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई. नेत्रपाल की दुकान में दूसरे समुदाय के लोग बैठे हुए थे, जिसके बाद उन लोगों ने तोड़ फोड़ करने वालों के घरों पर पथराव किया. बीती देर रात सफीदों मे भी गांव बहादुरपुर के एक व्यक्ति पर हमला किया गया.
घरों पर किया गया पथराव : सोमवार को फिर से हालात तनावपूर्ण हो गए जिसमें एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर पथराव कर दिया. सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया. फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है. पुलिस हालातों पर निगरानी बनाए हुई है. सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हरिद्वार में दो समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी, उसी के चलते पथराव किया गया. किसी पक्ष को चोटें नही आई हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हांसी में सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, दबंगों ने सूबत मिटाने के लिए फोन छीने, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में अंडा कारोबारी पर हमला, मंथली ना देने पर कार्यालय में की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद वारदात
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में पैसों को लेकर बवाल, दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग, गाड़ियों में भी तोड़फोड़

