ETV Bharat / state

बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन महिलाएं गिरफ्तार

वैशाली में टोटो चोरी के आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 4, 2026 at 5:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वैशाली: बिहार के वैशाली में कानून-व्यवस्था को अंगूठा दिखाने वाली खबर सामने आई है. यहां ना कोई केस हुआ ना गवाही और ना ही गिरफ्तारी बल्कि एक शख्स को सीधा सजा-ए मौत दे दी गई. यहां कुछ लोगों ने कानून का मखौल उड़ाते हुए टोटो चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी.

सुबह से शाम तक पिटाई: मिली जानकारी के मुताबिक दबंगो ने पहले युवक को अगवा किया, फिर सुबह से शाम तक उसकी पिटाई की. वहीं पिटाई से जब युवक की हालत बिगड़ी तब उसे उसके घर छोड़कर फरार हो गए, बाद में ईलाज के दौरान पीड़ित युवक की मौत हो गई.

चोरी की शिकायत दर्ज नहीं: हैरानी की बात ये है कि आरोपियों ने ई रिक्शा की इस कथित चोरी की थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. इस मामले में घर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी लोग फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

दो दिन पहले हुई चोरी: दिल दहला देने वाली यह घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के खपुरा गांव की है. बताया जा रहा है कि गांव के मंजीत कुमार और रंजीत कुमार की टोटो दो दिन पहले रात में चोरी हो गई थी, जिसका शक गांव के ही सन्नी कुमार पर गया. इसके बाद मंजीत ने अपने सहयोगियों के साथ सन्नी को अगवा कर बंधक बना लिया और पिटाई शुरू कर दी.

बेरहमी से की गई पिटाई: मृतक के परिजनों का आरोप है कि मंजीत और उसके घर के लोगों के साथ साथ उसके सहयोगियों ने बेरहमी से सन्नी की पिटाई की जिस कारण उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

तीन महिलाएं गिरफ्तार: सदर एसडीपीओ हाजीपुर सुबोध कुमार ने मामले को लेकर कहा कि घटना की सूचना मिली है. ई-रिक्शा की चोरी के आरोप में युवक की पिटाई कर हत्या कर दी गई है. फिलहाल घर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और बाकी फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

"ई रिक्शा चोरी की आरोप में एक परिवार के लोगों ने मारपीट कर युवक की हत्या कर दी हैं. ई रिक्शा चोरी की थाने में कोई लिखित शिकायत आरोपियों ने नहीं कि थी. इस मामले में घर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी लोग फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है." -सुबोध कुमार, सदर एसडीपीओ, हाजीपुर

इसे भी पढ़ें-

बिहार में युवक की हत्या, शराब पार्टी के दौरान मारी गोली

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

दूसरी लड़की से अवैध संबंध, मंदिर ले जाने के बहाने सैनिक ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार