ETV Bharat / state

दो मौतों के बाद जागा सिस्टम! हल्द्वानी में सड़कों की खुदाई पर रोक, पहले मरम्मत फिर नया काम

हल्द्वानी शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जगह-जगह खोदी गई सड़कों के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है.

Etv Bharat
दो मौतों के बाद जागा सिस्टम! (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 26, 2026 at 6:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में सड़कों की खुदाई से बने गड्ढों के कारण हुई दो मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. यूयूएसडीए (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी) के विकास कार्यों पर उठे सवालों के बीच शासन से अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा ने हल्द्वानी पहुंचकर एडीबी (एशियाई विकास बैंक) सहायतित परियोजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि तीन महीने तक कोई नया कार्य शुरू नहीं होगा. पहले खुदी सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे.

हल्द्वानी शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जगह-जगह खोदी गई सड़के और उस कारण हो रही मौत पर शासन गंभीर दिखाई दे रहा है. सड़कों में बने गड्ढों की वजह से बीते दिनों दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही यूयूएसडीए के विकास कार्यों पर सवाल खड़े हो थे थे. हालांकि अब इस मामलों को गंभीरता से लिया गया. यहीं कारण है कि UUSDA के द्वारा किये जा रहे कामों की समीक्षा करने आज शासन से अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा हल्द्वानी पहुंचे.

हल्द्वानी में दो मौतों के बाद जागा सिस्टम! (ETV Bharat)

उन्होंने हल्द्वानी शहर में एडीबी सहायतित सभी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए की अब कोई नई जगह खुदाई नहीं होगी. उन्होंने स्पष्ट किया है कि पहले अधूरा काम पूरा करना होगा, उसके बाद ही आगे खुदाई के कार्य किए जाएंगे. साथ ही विकास कार्यों में सुरक्षात्मक उपाय की पर्याप्त व्यवस्था की जाए.

उन्होंने बताया कि UUSDA के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अगले 3 महीने तक UUSDA नया टास्क नहीं लेगा. विभाग का कहना है कि पहले खुदी सड़के दुरस्त होगी, उसके बाद आगे काम होगाय विनय मिश्रा ने कहा पहले सड़क ठीक होगी, पेयजल सुचारु होगा फिर नया काम लेंगे.

बता दें कि 6 जनवरी 2026 को मुखानी पंचक्की सड़क पर 13 वर्षीय युवक अर्जुन मौर्य की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई थी. अर्जुन अपने भाई के साथ गैस सिलेंडर लेकर घर जा रहा था, तभी सड़क में बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में अर्जुन ट्रक की चपेट में आ गया था.

वहीं, 22 फरवरी 2026 को हल्द्वानी के पनचक्की रोड अंबिका विहार के पास सड़क निर्माण (खुदाई) के बीच एक गंभीर हादसा हुआ. 70 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे अपनी स्कूटी से जा रहे थे. तभी गड्ढों और खोदी हुई सड़क की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

पढ़ें---