ETV Bharat / state

उत्तराखंड से पीएम मोदी को भेजे गये पोस्टकार्ड, महिलाओं की बड़ी मांग, जानिये पूरा मामला

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पीएम मोदी को एक लाख पोस्टकार्ड भेजे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

UTTARAKHAND MAHILA CONGRESS
उत्तराखंड महिला कांग्रेस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 1, 2026 at 7:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज 33% महिला आरक्षण कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजे. कांग्रेस महिला कार्यकर्ता घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर पहुंची. जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए पोस्टकार्ड लेटर बॉक्स में डाले.

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के 33% आरक्षण का बिल संसद में 2023 में पारित होकर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से कानून के रूप में प्रकाशित हो चुका है. हाल ही में केंद्र सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण को ढाल बनाकर इसमें जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया को जोड़ दिया. उसे पूरी एकजुट के साथ इंडिया गठबंधन ने गिरा दिया.

उत्तराखंड से पीएम मोदी को भेजे गये पोस्टकार्ड (ETV Bharat)

ज्योति रौतेला ने मांग उठाई की 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुए महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू किया जाना चाहिए. इसको लेकर पूरे देश में महिला कांग्रेस 10 लाख से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए भेजने जा रही है. उत्तराखंड से एक लाख पोस्टकार्ड भेजे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आज प्रदेश कार्यालय से इस कैंपेन की शुरुआत की गई है. उसके बाद कल जिलों में पोस्टकार्ड भेजे जाने के अभियान की शुरुआत की जाएगी.

उन्होंने कहा महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. इसके खिलाफ पूरे एक महीने तक महिला कांग्रेस कैंपन चलाएगी. यहां मांग उठाएगी कि महिला आरक्षण को लेकर पूरा विपक्ष सरकार के साथ है, इसलिए आज और अभी से महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाए. ज्योति रौतेला ने बताया इस मांग को लेकर कांग्रेस की महिलाएं भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने जा रही हैं. जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी. उसके बाद पूरे प्रदेश में जहां-जहां भाजपा कार्यालय हैं, महिला कांग्रेस उन सभी कार्यालयों को घेराव करेगी. मई के महीने में ही महिला कांग्रेस महिलाओं को 33% आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम भी करेगी.

पढे़ं- विधानसभा कूच में घायल हुई कांग्रेस नेत्री, धामी सरकार पर हमलावर हुये हरक, जानिये वजह

पढे़ं- उत्तराखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, ज्योति रौतेला ने सरकार को घेरा

पढे़ं- रसोई गैस के बढ़े दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर चूल्हा रखकर बनाया खाना