'भारत हमेशा न्याय के साथ खड़ा होता है', US इजराइल ईरान युद्ध पर बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा जहां न्याय की बात होती है, जहां मानवता का कल्याण होता है. भारत वहां खड़ा होता है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : March 1, 2026 at 4:41 PM IST
|Updated : March 1, 2026 at 4:51 PM IST
रुद्रपुर: सीएम धामी आज काशीपुर पहुंचे. यहां सीएम धामी ने ईरान-अमेरिका वॉर पर बयान दिया. सीएम धामी ने कहा आज पूरी दुनिया के अंदर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला हो रहा होता है तो लोग भारत के रुख का भी इंतजार करते हैं. सीएम धामी ने कहा कहा भारत हमेशा हमेशा न्याय के साथ खड़ा होता है. भारत सही समय में सही निर्णय लेगा.
बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने गृह जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे. यहां सीएम धामी ने नगर निगम काशीपुर में आयोजित भव्य 'होली मिलन समारोह' में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूरी तरह से होली के रंगों और लोक संस्कृति के उल्लास में डूबे नजर आए. इस दौरान पहुंचे जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने पारंपरिक कुमाऊंनी होली, शास्त्रीय होली और थारू होली गायन में स्थानीय लोगों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में बिहार से पहुंचे गायक मनोज कुमार के साथ राम सिया राम सिया राम जय जय राम का गाना भी गाया जनता को संबोधित किया. सीएम धामी ने भावुक स्वर में कहा, अपनों के बीच आकर मुझे जो प्रसन्नता मिलती है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती.
LIVE: काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित 'होली मिलन समारोह' https://t.co/DGedKobk9o
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 1, 2026
सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड की होली अपने आप में विविधता, समृद्धि और लोकसंस्कृति की अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है, जो यहां की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराएं और पर्व ही हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार है. होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा आज काशीपुर नगर निगम में रंगोत्सव का कार्यक्रम किया गया है. काशीपुर कुमाऊं का प्रदेश द्वार है. काशीपुर कि पहले से एक सम्राट विरासत रही है. अनेक देव स्थान यंहा पर हैं. उत्तराखंड का रास्ता यही से होकर निकलता है.सीएम धामी ने कहा हम देवभूमि के सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं. देव भूमि का मूल अस्तित्व बचा रहना चाहिए. आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित उत्तराखंड मिलना चाहिए.
पढे़ं- सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास, जानिये डिटेल
पढे़ं- सीएम धामी ने खटीमा में ओपन जिम का किया लोकार्पण, क्रिकेट में भी आजमाए हाथ

