ETV Bharat / state

उत्तराखंड में होली की धूम, सीएम धामी ने दी बधाई, पीसीसी चीफ गोदियाल ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई जा रही है होली, मंगलवार शाम लक्सर में हुआ होलिका दहन

Holi Celebrations in Uttarakhand
होली की धूम (Photo courtesy: CM Dhami and Ganesh Godiyal Social Media)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 4, 2026 at 12:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उत्तराखंड: पूरे देश का साथ आज उत्तराखंड में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम धामी ने दी होली की बधाई: सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-

समस्त प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। होली रंग, उल्लास और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।

गणेश गोदियाल ने दी होली की शुभकामनाएं: वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तो गढ़वाल में अनेक स्थानों पर होली मिलन समारोह में सम्मिलित हो रहे हैं. वो थलीसैंण और रणगांव में होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. गोदियाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकमनाएं दीं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा-

विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह के क्रम में थलीसैण व ग्राम रणगांव में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर माताओं, बहनों, युवा साथियों से मिले स्नेह व सहयोग और बड़े बुजुर्गों से मिले आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं। रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए यही मंगलकामना है।

रंगोत्सव की पूर्व संध्या पर लक्सर में हुआ होलिका दहन: इधर पूरे प्रदेश में रंगों के त्यौहार होली की खुमारी छाई हुई है. आज रंगोत्सव से पहले मंगलवार शाम लक्सर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन हुआ. लक्सर मेन बाजार रेलवे परिसर में 100 वर्षों से होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें नगर के सभी लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते हैं. सभी लोग अपना सहयोग इसमें करते हैं. लक्सर नगर में होलिका दहन का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

नगर के सभी व्यापारियों के परिजन, महिलाएं दिन में होली का पूजन करते हैं. होली का पूजन के बाद महिलाएं एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देती हैं. हालांकि इस बार ग्रहण काल के कारण 2 मार्च को होली पूजन किया गया. 3 मार्च को ग्रहण समापन के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ नगर के सभी सम्मानित व्यक्तियों द्वारा हवन किया गया. उसके उपरांत हवन की अग्नि से होलिका दहन किया गया.

होली दहन के बाद जहां नगर के सभी समाज लोगों द्वारा होली की परिक्रमा कर पूजा अर्चना व सुख समृद्धि की कामना की गई वहीं होली परिक्रमा के बाद एक दूसरे के ऊपर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई. इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई. लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया.

इस बाबत होली के आयोजक रेवती शरण पुरोहित, भारत भूषण और बृजभूषण कर्णवाल ने बताया कि यह होली नगर की विशेष होली होती है. नगर के सभी लोग इसे पूजते हैं और सभी लोग इसमें अपना सहयोग करते हैं. होली पूजन के लिए यहां पहुंचते हैं.
ये भी पढ़ें: देहरादून में 30 से 50 फीसदी तक घटी होली के सामानों की सेल, जानिए किसने किया दुकानदारों को मायूस?