ETV Bharat / state

हरीश रावत एआई वीडियो पॉलिटिक्स, बैकफुट पर बीजेपी, जानिये क्यों हटाने पड़े वीडियो

कांग्रेस ने कहा बीजेपी अपने कुक्कृतों से बाज नहीं आती है. उन्हें यह वीडियो हटाना ही पड़ता. अभी उन्हें इस मामले में माफी मांगनी चाहिए.

HARISH RAWAT AI VIDEO POLITICS
एआई वीडियो पॉलिटिक्स (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 27, 2025 at 1:42 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: AI वीडियो प्रकरण में बीजेपी बैकफुट पर नजर आ रही है. हरीश रावत के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने अपने सोशस मीडिया हैंडल्स से AI वीडियो को हटा दिया है. वहीं, अब इस मामले में कांग्रेस पीछे हटने को तैयार नहीं है. कांग्रेस ने भाजपा से इस कुर्कीत पर माफी मांगने को कहा है.

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशल फेसबुक इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर हरीश रावत को मुस्लिम टोपी के साथ मुसलमानों का हितेषी दिखाते हुए एक ऐसी वीडियो बनाई गई थी. जिसमें हरीश रावत को मुस्लिम प्रेमी दिखाया गया. साथ ही वह लगातार उत्तराखंड में मजार और मस्जिद बनवाते जा रहे हैं ऐसा कुछ वीडियो में दिखा. दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस वीडियो में हीरो दिखाया गया.

एआई वीडियो पॉलिटिक्स (ETV Bharat)

इस आर्टिफिशियल वीडियो पर हरीश रावत ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई. यही वीडियो नहीं इसके अलावा एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग अकाउंट से वायरल किया जा रहा है. जिसमें हरीश रावत को पाकिस्तान स्पाई बताया जा रहा था. इस वीडियो पर भी हरीश रावत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. उन्होंने कहा उनकी छवि को तो धूमिल किया जा रहा है. इसके अलावा उनके ऊपर ऐसी वीडियो और प्रोपेगेंडा चला कर जान का जोखिम भी बना हुआ है.

हरीश रावत ने इस पूरे मामले में देहरादून नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया. हरीश रावत को पूरे 4 घंटे तक नेहरू कॉलोनी थाने में बैठना पड़ा. उसके बाद FIR दर्ज हुई. यहां शिकायत भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई गई. इसके बाद हरीश रावत एसएसपी देहरादून से मिलने गए. बाद में हरीश रावत ने बीजेपी मुख्यालय घेराव की भी चेतावनी दी. इसी के चलते गुरुवार को हरीश रावत ने देहरादून बलबीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय घेराव किया. जहां भारी पुलिस बल ने उन्हें रोका. इसके बाद हरीश रावत ने लाउडस्पीकर लगाकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों को खूब खरी खोटी सुनाई.

पूरे मामले को बढ़ता देख भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर आई. आखिरकार उन्होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट से मुस्लिम तुष्टिकरण वाला हरीश रावत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना वीडियो हटा दिया है. अब इस पर कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कुक्कृतों से बाज नहीं आती है. उन्हें यह वीडियो हटाना ही पड़ता.

भारतीय जनता पार्टी को एक बात समझ लेनी चाहिए कि भले ही इस बार उन्हें यह वीडियो दबाव में आकर हटाना पड़ा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो यह झूठा प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था. पूरी कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा था. भारतीय जनता पार्टी को इस पूरे मामले में माफी मांगनी चाहिए.

सुजाता पॉल, कांग्रेस प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने इस मामले पर बयान दिया. उन्होंने कहा किसी दबाव में आकर यह वीडियो नहीं हटाई गई है. उन्होंने कहा कानून के दायरे में रहकर पुलिस का सहयोग किया है. जिसके कारण यह वीडियो हटानी है. उन्होंने कहा इसके अलावा भी कहीं पर भी पुलिस और कानून की कार्रवाई में भाजपा को सहयोग देना होगा तो वह लगातार देगी रहेगी. हरीश रावत के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कहा हरीश रावत के प्रदर्शन में उनके ही लोग नदारद थे. पूरी कांग्रेस अलग-अलग नजर आई. उन्होंने कहा भाजपा पर कोई दवाब नहीं है.

पढ़ें- उत्तराखंड में मुद्दों से भटकी राजनीति, AI बन रहा सियासी हथियार, कांग्रेस बीजेपी में मचा घमासान

पढ़ें- AI वीडियो के खिलाफ थाने पहुंचे हरीश रावत, कहा- देशद्रोही सुुनने से पहले मरना पसंद, झूठ की राजनीति करती है बीजेपी

पढ़ें- AI वीडियो में पाकिस्तानी जासूस दिखाने पर मुकदमा दर्ज कराएंगे हरीश रावत, कसम खाकर कहा- मैं हूं धर्मनिष्ठ हिंदू